झिझक छोड़कर देश की आर्थिक तरक्की के लिए निवेश करने की जरूरत: निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के उद्योग वर्ग के लिए कई ऐलान किए। बजट में की गई घोषणाओं के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा कि उद्योग जगत को झिझक छोड़कर देश की अर्थव्यवस्था मे तेजी लाने के लिए निवेश करने की जरूरत हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि उद्योग वर्ग को झिझक छोड़कर देश की आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिये निवेश करने की जरूरत है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) में परिचर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार देश में उद्योगों के रास्ते आसान करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण है। उन्होंने विनिवेश का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की इस मामले में मंशा पूरी तरह साफ है। इससे जो राशि प्राप्त हो रही है, उसे ढांचागत क्षेत्र के विकास और संपत्ति सृजित करने में लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications