दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले क्या बोलीं निर्भया की मां

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट निर्भया गैंगरेप केस के एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर आज सुनवाई करेगा। सात साल पहले के गैंगरेप-हत्या के दिल दहला देने वाले केस में चार दोषियों में से एक अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में दोपहर 2 बजे तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। वहीं, इस सुनवाई से पहले निर्भया की मां आशा देवी का बयान आया है।

यकीन है कि हमको न्याय मिलेगा- निर्भया की मां

यकीन है कि हमको न्याय मिलेगा- निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, 'हमें यकीन है कि हमको न्याय मिलेगा क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। अगर कुलदीप सेंगर (उन्नाव रेप केस में दोषी करार) और निर्भया के चारों दोषियों को मौत की सजा मिली तो इससे समाज में मजबूत संदेश जाएगा।' बता दें कि सोमवार को तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में भाजपा के पूर्व सांसद कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया था। कोर्ट इस मामले में 19 दिसंबर को सजा सुनाएगा।

दोषी अक्षय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

दोषी अक्षय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

निर्भया रेप-मर्डर केस में दोषी अक्षय कुमार ने अपनी अर्जी में कहा है कि दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी है। यहां का पानी जहरीला हो चुका है और ऐसे में जब खराब हवा और पानी के चलते उम्र पहले से ही कम से कम होती जा रही है फिर फांसी की सजा की जरूरत क्यों है। निर्भया केस में ट्रायल कोर्ट ने अक्षय को फांसी की सजा सुनाई थी जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा था। तीन दोषियों की पुनर्विचार याचिका कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दी थी, लेकिन एक साल बाद चौथे दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।

निर्भया केस में चारों दोषियों को हुई है फांसी की सजा

निर्भया केस में एक अन्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी। जबकि एक नाबालिग को सुधार गृह से रिहा किया जा चुका है। सात साल पहले, 16 दिसंबर, 2012 में 6 लोगों ने दिल्ली में चलती हुई बस में 23 साल की पैरा मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। गैंगरेप के बाद इन्होंने पीड़िता के निजी अंगों पर लोहे की रॉड से आघात किया था। फिर, पीड़िता और उसके दोस्त को सड़क पर फेंक दिया गया था। बुरी तरह जख्मी पीड़िता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+