निर्भया केस: दोषियों को जल्द फांसी पर चढ़ाए जाने वाली याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने मांगा स्टेटस
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को दिल्ली की एक अदालत ने नोटिस जारी किया है। पीड़ित के माता-पिता की तरफ से दायर की गई याचिका में कोर्ट से अपील की गई थी कि इस मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई हो और दोषियों को फांसी पर चढ़ाया जाए। एएसजे सतीश कुमार अरोड़ा ने दोषियों को दया याचिका और उपचारात्मक याचिका से संबंधित उनकी स्थिति से कोर्ट को अवगत कराने को कहा।

पीड़ित के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जज में 13 दिसंबर का दिन निश्चित किया है इसके लिए कोर्ट ने सभी चार दोषियों की उपस्थिति के लिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है। बता दें कि, 16 दिसंबर को हुए गैंगरेप मामले को 7 साल पूरे होने वाले हैं और दोषियों का फांसी की सजा मिलने के बाद भी अभी तक उन्हें उनके अंजाम तक नहीं पहुंचाया गाय है।
गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था
सात साल पहले देश की राजधानी दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले को लेकर पूरे देशभर में प्रदर्शन हुए और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की जाने लगी। पीड़िता की मां ने कोर्ट ने लंबी कानूनी लड़ी। इसी मामले में निर्भया के माता-पिता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि अदालत तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दे ताकि रेप के दोषियों सजा पर जल्द से जल्द मुकर्रर करवाई जा सके। लेकिन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जज ना होने के कारण उनकी यह मांग लंबित पड़ी रही। पीड़िता की मां द्वारा दायर याचिका में याचिका में इस केस को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने के पीछे दलील दी गई थी कि जिस कोर्ट में उनके केस की सुनवाई चल रही है, उसके दो-दो जजों का तबादला हो जाने की वजह से यह मामला लगातार लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें: प्याज पर गर्माई सियासत: केजरीवाल सरकार बोली- दिल्ली में 15 रु. किलो के रेट से प्याज दिलवाए केंद्र












Click it and Unblock the Notifications