चुनाव में हार के बाद 'आम्रपाली' के पास लौटे निरहुआ, शूटिंग के समय भीड़ में हुआ ये हाल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के हाथों चुनाव हारने के बाद भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर अपने काम की तरफ लौट चुके हैं। निरहुआ फिलहाल लखनऊ में हैं वहां वो अपनी आने वाली फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन चुनाव में हार के बाद निरहुआ के प्रति लोगों को प्यार कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि जब वे लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो हजारों की संख्या में भीड़ वहां मौजूद थी।

शूटिंग रोक कर फैंस को संबोधित करने लगे

शूटिंग रोक कर फैंस को संबोधित करने लगे

इसी को देखते हुए फिल्म शूटिंग के बीच में ही निरहुआ खुद को रोक नहीं पाए और भीड़ को संबोधित करने लगे। बता दें कि कभी पेट भरने के लिए लिट्टी चोखा की दुकान लगाने वाले निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। चुनाव में निरहुआ का हार जरूर मिली है लेकिन ऐसा नहीं कि वो राजनीतिक छोड़ दिए हैं। वो अभी भी बीजेपी में ही है लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस फिल्म की शूटिंग में है।

View this post on Instagram

Shooting @Lucknow#muqaddarkasikander

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म शूटिंग का वीडियो

पिछले दिनों निरहुआ ने हैशटैग बॉटल कैप चैलेंज का एक वीडियो भी जारी किया था। जिसको देखने के बाद निरहुआ के फैंस हैरान रह गए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा था अक्षय कुमार सर आपके चैलेंज से प्रेरित होकर मैंने इस चैलेंज को स्वीकार किया है। विश्वास कीजिए, मैंने इस तरह की किक आपकी फिल्मों को देखकर ही सीखी है और अब मैं इस चैलेंज के लिए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को टैग करता हूं।

View this post on Instagram

Thik hai ? With Aamrapali ji and Ananjay ji 😂😂😂

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली भी आएंगी नजर

दरअसल निरहुआ जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं उसमें आम्रपाली दुबे भी और इन दोनों का रोमांस एक बार फिर पर्दे पर दिखने वाला है। वैसे भी भोजपुरी फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सालों से फैंस के दिलों पर राज करती आई है। हाल ही में निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ अपने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसको फैंस ने काफी पसंद किए थे। निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+