9 साल की बच्ची ने नरेंद्र मोदी को दान किये 1 लाख रुपए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रहे हैं और देश के लाखों लोग तमाम सारे सवाल लेकर खड़े हैं, लेकिन उन्हीं में से एक है 9 साल की बच्ची मैलोडी सबनानी, जिसने सवाल नहीं सुझाव दिये हैं। और तो और इस बच्ची ने प्रधानमंत्री कोश के लिये 1 लाख रुपए दान किये और कहा, "प्लीज इंडिया को महिलाओं के लिये सेफ जगह बनायें।"

हॉन्गकॉन्ग में रहने वाली भारतीय बच्ची मैलोडी ने पीएम से मिलने की इच्छा जतायी। पीएम ने इस प्यारी सी बच्ची को समय भी दिया और जब मैलोडी मोदी से मिली, तो उनके हाथ में 1 लाख रुपए का चेक रख दिया, यह कहते हुए, "अंकल हमारे इंडिया को लड़कियों के लिये सेफ बना दीजिये प्लीज़।" हालांकि ये 1 लाख रुपए गंगा नदी की सफाई के लिये दिये हैं। बच्ची ने बताया कि ये 1 लाख रुपए उसने अपनी गुल्लक में रुपए जमा कर-कर के इकठ्ठा किये हैं।
अनुसार इस चेक और मैलोडी की बात सुन पीएम की आंखें भर आयीं और उन्होने उससे वादा किया, कि वे देश की महिलाओं की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
हम आपको बता दें कि कुछ महीने पहले मैलोडी ने पीएम की क्लीन गंगा परियोजना के बारे में सुना और उन्हें एक पत्र लिखा। साथ ही उस पत्र में उनसे मिलने की इच्छा जतायी थी। उसी वक्त हॉन्ग कॉन्ग में कॉन्सूलेट जनरल ऑफइंडिया के माध्यम से मोदी का जवाब मैलोडी को मिला। उन्होंने कहा कि चीन दौरे के दौरान वो उससे मिल सकते हैं। मैलोडी की तमन्ना शंघाई में पूरी हुई। जहां वो अपने फेवरेट प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद खुश हो गई।

पीएम से और क्या-क्या कहा मैलोडी ने-
- कृपया लड़कियों की शिक्षा को पूरी तरह निशुल्क कर दीजिये।
- कृपया महिलाओं की सुरक्षा के बंदोबस्त और ज्यादा कीजिये।
- कृपया भारत को बहुत शक्तिशाली देश बनाइये।
- कृपया भारत को हॉन्ग-कॉन्ग की तरह मॉर्डन देश बनाइये।
- कृपया भारत को फुल वाई-फाई देश बना दीजिये।












Click it and Unblock the Notifications