राहुल के ये 9 हथियार खत्म करेंगे भ्रष्टाचार

चुनाव के लिए कमर कस चुके राहुल गांधी ने अब अपने हथियारों से भ्रष्टाचार को निपटने का ऐलान कर दिया है। राहुल ने 9 हथियारों का चयन किया जिसके जरिए वो भ्रष्टाचार से निपटने वाले है। ये खुलासा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अजय माकन के ट्वीट से हुआ है। अजय माकन ने ट्वीट किया है राहुल के नौ हथियार, दूर करेंगे भ्रष्टाचार। इसके अलावा उन्होंने टि्वटर के जरिए नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा है। उनके ट्वीटर पर एक पोस्टर भी डाला गया है। जिसमें लिखा गया है राहुल के 9 हथियार दूर करेंगे भ्रष्टाचार
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अजय माकन ने टि्वटर पर एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी के नौ हथियारों का जिक्र है। इन नौ हथियारों की तुलना 9 बिलों से की गई है। जिसे पास कराकर कांग्रेस सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाएगी। फ ोटों में जिक्र किए गए 9 में से 3 बिल यूपीए के कार्यकाल में पारित हो चुके हैं। जबकि 6 बिल ऎसे हैं जो यूपीए कैबिनेट द्वारा संसद में प्रस्तावित बिल हैं।
काला धन निरोधक बिल, लोकपाल कानून, सूचना अधिकार कानून, भ्रष्टाचार विरोधी बिल, एक्टिविस्ट सुरक्षा बिल, विदेशी और सरकारी अधिकारी रिश्वत रोकथाम बिल, नागरिक समयबद्ध सेवा अधिकार बिल, नागरिक मानक एवं दायित्व बिल और सरकारी सामग्री क्रय बिल राहुल के नए हथियार है जो उन्हें सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाएगी।












Click it and Unblock the Notifications