कैबिनेट फेरबदल:मोदी मंत्रिमंडल में 9 नए मंत्रियों की एंट्री, कल लेंगे शपथ

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो रहा है। 9 नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जा रहे है। कल से 9 नए मंत्री मंत्रीपद की शपथ लेंगे। एएनआई के मुताबिक अश्विनी कुमार चौबे, शिव प्रताप शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अनंतकुमार हेगड़े, राज कुमार सिंह ,हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह, अल्फांस कणनथानम कल कैबिनेट में शामिल होंगे। वो कल मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

 Nine new ministers will be inducted into cabinet tomorrow

आपको बता दें कि अब तक छह मंत्री कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ मंत्रालय जो अहम हैं और जिनके फुलटाइम मंत्री नहीं हैं, वे मंत्रालय किसको मिलेंगे इस पर सबकी नज़र रहेगी। मंत्री बनाए जाने के ऐलान के बाद बीजेपी नेता सत्यपाल सिंह ने कहा कि वो प्रधानमंत्री और पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करेंगे।

मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद उनके घर में खुशी का माहौल दिखा। घरवालों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। आपको बता दें कि इन मंत्रियों को रक्षा, पर्यावरण, सूचना-प्रसारण और शहरी विकास मंत्रालय दिए जाएंगे, हालांकि ये साफ नहीं हुआ है किसे कौन से विभाग मिलेगा। ये सभी विभाग बेहद अहम है, ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर होगी कि किसे कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी।

आपको बता दें कि तीन साल में तीसरी बार मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है। वहीं गुजरात, हिमाचल, मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस कैबिनेट फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फगन सिंह कुलस्ते, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडे, बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।वहीं लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद माना जा रहा है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के विभाग में भी फेरबदल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+