कर्नाटक में कांग्रेस का मुस्लिम दांव रहा कामयाब, 9 मुस्लिम प्रत्याशियों ने हासिल की जीत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत हुई, वहीं, कांग्रेस का मुस्लिम वोटरों से भी काफी सपोर्ट मिला। वहीं, कांग्रेस के 9 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। वहीं, कांग्रेस के 9 मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए हैं। कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 135 सीटों पर अपना दबदबा बनाया। वहीं, कांग्रेस का कर्नाटक में मुस्लिम दांव काफी हद तक कामयाब रहा।
राज्य के मतदाताओं में लगभग 13 फीसदी वोटर मुस्लिम है, जो कांग्रेस के पक्ष में जाने से भी फायदा मिला है। कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत कोटा बहाल करने का वादा किया है, जिसे पूरवर्ती बीजेपी सरकार ने खत्म कर दिया था।
कांग्रेस ने 15 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया जिनमें से 9 विजयी हुए। वहीं, जेडी (एस) ने 23 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, लेकिन कोई भी जीत हासिल न कर सका।
वहीं, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और उन्हें कुल पड़े वोटों में से महज 0.02 प्रतिशत ही वोट हासिल हुए। पीएफआई के राजनीतिक संगठन एसडीपीआई का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। 16 उम्मीदवार में से कोई भी खाता नहीं खोल पाया।
कांग्रेस उम्मीदवार रहीम खान ने बीदर में 10, 659 मतों के अंतर से जीत हासिल की। मैंगलोर में यूटी खादर फरीद 22,977 मतों से जीते। नरसिम्हाराजा (मैसूर) से तनवीर सैत, बेलगावी उत्तर से आसिफ, शिवाजीनगर से रिजवान अरशद, चामराजपेट में बीजेड जमीर अहमद खान, रामनगरम से इकबाल हुसैन, शांति नजर में एनए हारिस, गुलबर्गा उत्तर से कनीज फातिमा ने जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications