Video: BIGG BOSS के बाहर भी रुबीना-अभिनव के टच में हैं निक्की तंबोली, घर पहुंच कर दिया सरप्राइज
मुंबई। बिग बॉस 14 में धमाल मचाने वाली तिकड़ी यानी रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली एक बार फिर साथ में मस्ती करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बिग बॉस 14 कि विनर रुबीना दिलैक ने कुछ वीडियो और फोटोज पोस्ट की हैं जिनमें निक्की तंबोली भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी निक्की तंबोली लगातार रुबीना और अभिनव के संपर्क में हैं। हाल ही में निक्की इस कपल के घर पहुंची थीं।

निक्की ने घर पहुंच कर दिया सरप्राइज
वीडियो में देखा जा सकता है कि निक्की तंबोली के आने पर अभिनव गेट खोलते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। निक्की कहती है, क्या हॉट पिक्चर्स पोस्ट कर रहा है अभिनव शुक्ला, फिर वह रुबीना से भी हाय कहती हैं। वीडियो शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'आप लोगों के सामने हाजिर हैं निक्की तंबोली।' निक्की तंबोली ने ब्लैक स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है, जबकि अभिनव हरे रंग की टी-शर्ट, डेनिम पैंट और टोपी में काफी स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।

रुबीना के साथ हर टास्क में खड़ी रहीं निक्की
बिग बॉस 14 की शुरुआत में रुबीना और अभिनव की विरोधी निक्की तंबोली ने आखिरी को कुछ सप्ताह में इस कपल से दोस्ती कर ली थी। शो के अंत में निक्की तंबोली रुबीना के साथ हर टास्क में साथ खड़ी दिखाई दीं। रुबीना ही वह कंटेस्टेंट थीं जिन्होंने टास्क में विजय प्राप्त कर निक्की तंबोली को फिनाले का टिकट दिलाया। निक्की के अलावा राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और खुद रुबीना ने भी फिलाने वीक तक का सफर तय किया था।

तीनों ने की घर पर मस्ती
कम वोटों के चलते निक्की तंबोली को ग्रैंड फिनाले में रनरअप बनकर ही संतोष करना पड़ा, जबकि रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। शो में जब तक निक्की रहीं उन्हें फ्लिपर के नाम से ही जाना गया, वह कभी भी अपने वादे से मुकर जाती थीं। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। बिग बॉस की मशहूर तिकड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हैं, और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने शो छोड़ने के लिए निक्की तंबोली को ऑफर किए 6 लाख रुपए, जानें क्या वो छोड़ देगी बिग बॉस का घर












Click it and Unblock the Notifications