नुसरत जहां के आरोपों पर पति निखिल जैन ने दी सफाई, कहा-शादी का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा लेकिन वह टाल गईं

कोलकाता, जून 10: टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां द्वारा भारत में अपनी शादी को अमान्य बताए जाने के बाद निखिल जैन ने एक बयान जारी किया है। निखिल जैन ने दावा किया कि, मैंने कई मौकों पर नुसरत से गुजारिश की कि शादी को रजिस्टर करा लिया जाए, पर वो हमेशा मेरी बात नजर अंदाज करती रहीं। नौ सूत्री बयान में उन्होंने नुसरत के उन आरोपों को का जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने अवैध रूप से अपना सामान रखने और अपने फंड को गलत तरीके से रखने का आरोप लगाया था।

Nikhil Jain says requested Nusrat to get the marriage registered multiple times but she avoided

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने इंस्टाग्राम से हटाई शादी की तस्वीरें, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    नुसरत जहां ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी मान्य नहीं है। नुसरत ने अपने बयान में कहा कि निख‍िल और उनकी शादी 'इंटर रिलीजन' थी। इसलिए दोनों को भारत में 'स्पेशल मैरिज ऐक्ट' के अंदर शादी करनी थी , जो नहीं हुई। यहां के कानून के हिसाब से यह एक शादी नहीं है, बल्कि एक रिश्ता है या यूं कहें लिव-इन रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता। नुसरत के मुताबिक, न‍िख‍िल और वो बहुत पहले ही अलग हो चुकी हैं। अब निखिल जैन ने लिखा कि, मेरे और मेरे परिवार पर हाल में लगे आरोपों से निराश होने के कारण, मेरे विवाहित जीवन के बारे में मेरे लिए कुछ तथ्यों का खुलासा करना अनिवार्य हो गया है।

    • 1- प्यार से, मैंने नुसरत से शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने सहर्ष स्वीकार कर लिया और हम जून 2019 में बोडरम, तुर्की में डेस्टिनेशन मैरिज के लिए गए और उसके बाद कोलकाता में एक रिसेप्शन हुआ।
    • 2. हम पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहते थे और समाज में एक विवाहित जोड़े के रूप में अपना परिचय देते थे। मैंने अपना सारा समय और संसाधन एक वफादार और जिम्मेदार पति के रूप में समर्पित किया। दोस्तों, परिवार और हमारे करीबी लोग सब कुछ जानते हैं कि मैंने उसके लिए क्या किया उसके लिए मेरा बिना शर्त समर्थन निर्विवाद है। हालाँकि, बहुत ही कम समय में उसने मेरे साथ विवाहित जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल दिया।
    • 3. अगस्त 2020 से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, मेरी पत्नी का व्यवहार मेरे प्रति बदलना शुरू हो गया, जो उसे सबसे अच्छी तरह से पता था।
    • 4. हमारे साथ रहने के दौरान मैंने उससे कई मौकों पर शादी का पंजीकरण कराने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मेरे अनुरोधों को टाल दिया।
    • 5- 5 नवंबर, 2020 को वह अपने निजी कीमती सामान, कागजात और दस्तावेजों के साथ बैग और सामान के साथ मेरे फ्लैट से निकल गई और अपने बल्लीगंज फ्लैट में शिफ्ट हो गई और उसके बाद हम कभी भी पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं रहे। दस्तावेजों (आईटी रिटर्न आदि) के साथ उसका बाकी निजी सामान भी उसके स्थानांतरण के तुरंत बाद उसके पास भेज दिया गया था।
    • 6. मैं उनके आउटिंग के बारे में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से ठगा हुआ महसूस किया। अंततः 8 मार्च, 2021 को हमारी शादी को रद्द करने के लिए अलीपुर न्यायाधीशों की अदालत में उसके खिलाफ सिविल सूट दायर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
    • 7. चूंकि मामला अदालत में लंबित है, इसलिए मैंने अपने निजी जीवन के बारे में कोई बयान देने से परहेज किया और आज भी मैं कलह के बारे में विस्तार से खुलासा करने में असमर्थ हूं। लेकिन उनके हालिया बयानों ने मुझे कुछ तथ्यों का खुलासा करने के लिए मजबूर किया।
    • 8. शादी के बाद, नुसरत को होम लोन पर लगने वाले भारी ब्‍याज से बचाने के लिए मैंने यह सोचते हुए अपने फैमली अकाउंट से कुछ पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए थे कि वह समय के साथ इंस्‍टॉलमेंट्स में यह पैसे लौटा देगी। उसके अकाउंट से जो भी पैसे मेरे फैमिली अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं, वह उसी कर्ज का भुगतान है जो मैंने अच्‍छी नीयत से उसे दिए थे। अभी इसमें बहुत पैसा बकाया है। जो भी आरोप वो लगा रही हैं, वह अपमानजनक हैं और बेबुनियाद हैं। इनमें जरा भी सच्‍चाई नहीं है। इस बारे में किसी को सबूत ढूंढ़ने की भी जरूरत नहीं है, क्‍योंकि बैंक स्‍टेटमेंट और क्रेडिट कार्ड स्‍टेटमेंट के तौर सारे सबूत पहले से मौजूद हैं। मेरी फैमिली ने दोनों बांहें खोलकर उसे बेटी के रूप में स्‍वीकार किया था, नहीं पता था कि ये दिन भी देखने पड़ेंगे।
    • 9. इन परिस्थितियों में मैं मीडिया से व्यक्तिगत जीवन और न्यायाधीन मामले को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणियों से परहेज करने का अनुरोध करूंगा-निखिल जैन।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+