असम में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 1 मई तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू
गुवाहाटी, अप्रैल 27: देश भर में कोरोना वायरस ने ताडंव मचा रखा है। असम में भी अचानक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए असम सरकार ने 1 मई तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश मंगवार को दिया है।

मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए सख्ती से नियमों का पालन करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं आक्सीजन की कमी झेल रहे असम में आक्सीजन के पांच मेडिकल कॉलेजों में आठ ऑक्सीजन संयत्र स्थापित किए गए। जो प्रतिदिन 5.25 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे है। ये जानकारी असम स्वास्थ्य एवं परिवर कल्याण मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दी थी। ये राज्य सरकार अपने संयंत्र लगाने के लिए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की मदद करेगी। इन 8 संयंत्रों में से गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन संयंत्र स्थापित किए गए हैं जो 2.13 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं वहीं जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो संयंत्र लगाए गए हैं जो 1.24 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैें। प्रदेश सरकार इन संयंत्रों से अस्पतालों को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
असम सरकार द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार 1 मई तक नाइट कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के कामरूप महानगर जिला ने आदेश दिया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 11 मई तक सभी स्कूल, कालेज और कोचिंग बंद रहेगी। इससे ठीक एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने को ही राज्य में सख्त आदेश जारी किए थे जिसमें सभी दुकानों को शाम के छह बजे बंद करने के आदेश दिए गए थे। वहीं अब रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। असम में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाए गए कर्फ्यू, यह आदेश तत्काल प्रभाव में लागू किया गया है और 1 मई तक लागू रहेगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications