शाही शादी और रिसेप्शन के बाद हनीमून पर कहां जा रहे निक-प्रियंका? ये है दोनों का प्लान!

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का खुमार फैंस के सिर से उतर ही नहीं रहा है। दो शाही शादियों और दिल्ली में जबरदस्त रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका-निक के हनीमून को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Nickyanka

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का खुमार फैंस के सिर से उतर ही नहीं रहा है। दो शाही शादियों और दिल्ली में जबरदस्त रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका-निक के हनीमून को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये नवविवाहित जोड़ा अपने हनीमून पर कहां जाने वाला है। खबरों के अनुसार प्रियंका और निक अभी कुछ दिन भारत में ही हैं। बता दें कि प्रियंका-निक दिसंबर के पहले हफ्ते में दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे।

हनीमून की जल्दबाजी में नहीं हैं निक-प्रियंका

हनीमून की जल्दबाजी में नहीं हैं निक-प्रियंका

नवविवाहित प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हनीमून के लिए अभी किसी भी जल्दबाजी में नहीं हैं। दोनों अभी अपनी शादी के जश्न में मग्न हैं और आने वाले वक्त में उनके पास उनके वर्क कमिटमेंट्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका को आने वाले हफ्ते में कुछ ऐड्स की शूटिंग करनी है। इसी के बाद कपल मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेगा। रिसेप्शन 15 या 16 दिसंबर को हो सकता है।

न्यू-ईयर साथ में मनाएंगे प्रियंका-निक

न्यू-ईयर साथ में मनाएंगे प्रियंका-निक

इसके बाद हो सकता है कि दोनों क्रिसमस के आसपास कुछ दिन की छुटिटयों पर जाएं। प्रियंका और निक, दोनों के पास ही अभी काफी काम है, इसलिए वो किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका नए साल की शुरुआत निक के साथ ही करेंगी। इसके बाद वो जनवरी के पहले सप्ताह में वापस भारत अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए लौट आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी करने के बाद दोनों अपने हनीमून पर जा सकते हैं।

रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी भी हुए शामिल

रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी भी हुए शामिल

प्रियंका और निक ने मंगलवार को दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन रखा था, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुई थीं। वहीं प्रियंका और निक का भी पूरा परिवार इस मौके पर उनके साथ था। इस कपल ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी निक के पिता ने करवाई थी, जोकि एक पेस्टर हैं। वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई।

अगस्त में दोनों ने रिश्ते को किया था कबूल

अगस्त में दोनों ने रिश्ते को किया था कबूल

इस शादी में केवल दोनों का परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अपनी ईसाई शादी के लिए प्रियंका-निक ने मशहूर फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन का डिजाइन किया गाउन पहना। वहीं हिंदु शादी के लिए उन्होंने बॉलीवुड की पहली पसंद सब्यसाची को चुना। एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।'

प्रियंका बड़ी, लेकिन मैच्योर निक हैं ज्यादा

प्रियंका बड़ी, लेकिन मैच्योर निक हैं ज्यादा

प्रियंका निक जोनस को 'ओल्ड मैन जोनस' कहकर बुलाती हैं। उम्र की बात करें तो प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं, लेकिन वो खुद उन्हें 'Old Man Jonas' कहती हैं। इसका खुलासा कपल ने एक इंटरनेशनल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया। इस इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि निक ने पहली डेट पर प्रियंका को किस नहीं किया था, जिस कारण वो आज भी उनसे नाराज हैं। वहीं, इंटरव्यू में इसपर जवाब देते हुए निक ने कहा, 'तुम्हारी मां घर पर थी, मुझे लगता है कि वो एक सम्मानजनक पहली मुलाकात थी'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+