Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका की शादी में शामिल होने जोधपुर पहुंचा अंबानी परिवार, साथ में नजर आईं अनंत अंबानी की 'खास दोस्त'

देसी गर्ल की शादी के लिए जोधपुर में सितारों का जमावड़ा लगता जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी मंगेतर निक जोनस से जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने जा रही हैं। शुक्रवार से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं।

Recommended Video

    Priyanka Chopra & Nick Jonas Wedding : Isha Ambani Mukesh Ambani & others attend Sangeet FilmiBeat
    Nickyanka

    जोधपुर। देसी गर्ल की शादी के लिए जोधपुर में सितारों का जमावड़ा लगता जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी मंगेतर निक जोनस से जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने जा रही हैं। शुक्रवार से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं। 30 नवंबर को संगीत का कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने पूरा अंबानी परिवार पहुंचा। दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त पहले ही जोधपुर पहुंच चुके हैं।

    सीधे तैयार होकर जोधपुर पहुंचा अबानी परिवार

    सीधे तैयार होकर जोधपुर पहुंचा अबानी परिवार

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में शामिल होने धीरे-धीरे सितारे जोधपुर पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारों के अलावा शुक्रवार को अंबानी परिवार भी जोधपुर पहुंचा। प्रियंका के संगीत के लिए मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा और बेटे अनंत के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। अंबानी परिवार के साथ अनंत की कथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी नजर आईं।

    प्रियंका की काफी करीबी दोस्त हैं ईशा

    प्रियंका की काफी करीबी दोस्त हैं ईशा

    अंबानी परिवार की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो सीधे तैयार होकर वेन्यू पर पहुंचा है। ईशा अंबानी प्रियंका चोपड़ा की करीबी दोस्तों में कही जाती हैं। सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई ईशा की सगाई में प्रियंका निक के साथ पहुंची थीं। वहीं नीदरलैंड्स के एम्सटरडैम में प्रियंका की बैचलर पार्टी में भी ईशा नजर आई थीं।

     शादी में शामिल होंगे ये सेलिब्रिटीज, नहीं आएंगी मेघन मार्कल

    शादी में शामिल होंगे ये सेलिब्रिटीज, नहीं आएंगी मेघन मार्कल

    प्रियंका-निक की शादी के लिए एक-एक कर सितारे जोधपुर पहुंच रहे हैं। अंबानी परिवार के अलावा यूट्यूबर और एक्ट्रेस लिली सिंह (सुपरवुमेन), इंटरनेशनल सिंगर मानसी स्कॉट, सलमान खान की बहन अर्पिता, मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर, फैशन डिजाइनर सब्यसाची और एक्टर मुस्ताख शेख पहले ही जोधपुर पहुंच गए हैं। वहीं प्रियंका के करीबी दोस्त ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी जल्द ही यहां पहुचेंगे। कहा जा रहा है कि डचेस ऑफ सुजेक्स मेघन मार्कल अपनी प्रेगनेंसी के कारण शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+