प्रियंका के साथ जारी हैं निक की शरारतें, फोटो शेयर कर पीसी को यूं छेड़ा

प्रियंका के साथ जारी हैं निक की मस्ती, अब सूझी ये शरारत

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ बीते साल दिंसबर में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई, दिल्ली और फिर अमेरिका में अपने दोस्तों को रिसेप्शन दिया। शुक्रवार को निक ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए मजाकिया लहजे में अपनी शादी के कई रिसेप्शन होने का मजाक उड़ाया।

100047 वां रिसेप्शन

100047 वां रिसेप्शन

निक ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए एक लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी शादी के 100047 वां रिसेप्शन में जा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ये मजाक है और अपने दोस्तों के साथ खुशी बांटते हुए वो बहुत खुश हैं।

शादी के बाद किए थे कई रिसेप्शन

शादी के बाद किए थे कई रिसेप्शन

निक और प्रियंका ने बीते साल दिसंबर में शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन दिए थे। पीएम मोदी ने भी उनके रिसेप्शन में शिरकत की थी। इसके बाद अमेरिका में निक की ओर से पार्टी दी गई। एक के बाद कई पार्टियों को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई बार उनको लेकर मजाक उड़ाया गया था। अभी दुनिया के कई और देशों में निक और प्रियंका रिसेप्शन देंगे, इस तरह के कमेंट उनके फोटो पर यूजर्स ने किए थे। इस बार निक ने खुद की ही शादी के रिसेप्शन का मजाक बना दिया है।

लगातार शेयर करते रहते हैं तस्वीरें

लगातार शेयर करते रहते हैं तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं और अक्सर मजाकिया लहजे में कैप्शन भी लिखते रहते हैं। हाल ही में दोनों परिवार के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाक लौटे। इसके ऐसे में दोनों ने क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी धूमधाम से किया और इससे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर की।

पति को किस करते हुए शेयर की तस्वीर

पति को किस करते हुए शेयर की तस्वीर

नए साल के दौरानतस्वीर प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वे पति निक जोनाक को किस करती दिखाई पड़ रही हैं। इस सेलेब्रिटी जोड़े की किस करते हुए सामने आई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- मुझ से लेकर आप तक, सबसे नए साल की बधाई।

उदयपुर में रचाई थी शादी

उदयपुर में रचाई थी शादी

प्रियंका और निक ने भारत आकर राजस्थान के उदयपुर के उम्मैद भवन में शादी रचाई थी। इसके अलावा अगले दिन प्रियंका ने चर्च में अमेरिकी रिवाज के साथ भी शादी की। हालांकि इस शादी में चंद गिने चुने और खास मेहमानों को ही न्यौता दिया गया था लेकिन बाद में दोनों ने कई जगह रिसेप्शन का आयोजन किया। शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के साथ और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में जुटे हुए थे। स्विटजरलैंड के बाद दोनों एक रोमांटिक वैकेशन के लिए कैरेबियन पहुंचे। इस दौरान बीच पर मस्ती करते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रियंका बीच पर बिकीनी पहने झूला झूलती नजर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+