प्रियंका चोपड़ा के बाद अब निक जोनस ने बताया, कितने बच्चे चाहते हैं वो

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब निक ने बताया, कितने बच्चे चाहते हैं वो

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के सिंगर पति निक जोनस ने कहा है कि वो कई बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। निक का कहना है कि उनकी इच्छा है कि उनके घर में कई बच्चे खेलें। एक इंटरव्यू में निक ने ये कहा है। निक ने कहा कि प्रियंका के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी कमाल की रही है और आगे भी वो पत्नी की खुशी को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लेंगे।

प्रियंका का साथ बहुत प्यारा

प्रियंका का साथ बहुत प्यारा

निक ने इंटरव्यू कहा, प्रियंका के साथ मेरी जिंदगी बेहतरीन रही है। हम भविष्य के भी खूबसूरत होने की उम्मीद करते हैं और इसके लिए दिल से तैयार हैं। बच्चों को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मैं कहूंगा कि यह पहेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। निक ने कहा कि मैंने प्रियंका से भी कह दिया है कि मुझे बच्चे पसंद हैं।

 प्रियंका को भले क्रिकेट टीम पसंद ना हो लेकिन..

प्रियंका को भले क्रिकेट टीम पसंद ना हो लेकिन..

निक ने प्रियंका के एक पुराने बयान का भी जिक्र किया। जिसमें प्रियंका ने कहा था कि वो 11 बच्चे पैदा कर एक पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। हालांकि बाद में प्रियंका ने कहा था कि वो 11 बच्चों के अपने बयान पर कायम नहीं हैं। प्रियंका ने कहा था कि मेरी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन मैं निश्चित रूप से कुछ समय बाद मां बनना चाहती हूं। इसको लेकर निक ने कहा कि प्रियंका भले कह दें कि उन्हें क्रिकेट टीम नहीं चाहिए लेकिन मैं तो कहूंगा कि मुझे कई बच्चे चाहिए।

 2018 में की थी शादी

2018 में की थी शादी

अमेरिकी सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका में रहते हैं। बता दें कि प्रियंका हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई हैं। जिसमें उनके काम की काफी तरीफ हो रही है। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव हैं।

रिहाना के किसान आंदोलन पर ट्वीट से भड़के ये बॉलीवुड सितारे, बोले-इनके प्रोपेगेंडा से बचें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+