भोपाल टेरर फंडिंग मामले में NIA ने UP में दो ठिकानों पर की छापेमारी, आतंकियों की साजिशों का भंडाफोड़
NIA Raids: एनआईए ने भोपाल टेरर फंडिंग मामले में यूपी में दो ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की साजिशों का पता लगाना था।

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को भोपाल टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश में दो ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) बांग्लादेश से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में छापा मारा है। इस दौरान उन्होंने जेएमबी के दो ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया।
Recommended Video

एनआईए ने बताया कि छापेमारी का मकसद मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए और चार्जशीट किए गए 10 आरोपियों के लिंक और साजिशों को उजागर करना था। गिरफ्तार आरोपियों में से छह बांग्लादेशी नागरिक हैं और जेएमबी कैडर में सक्रिय हैं। उन्होंने बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया थार। भारत में अपने हमदर्दों की मदद से फर्जी पहचान पत्र सब बना लिए थे।
वहीं, इससे पहले देश में आतंकी साजिश रचने वाला कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) का सरगना मोहम्मद सलीम सहित 10 आतंकियों को जिला अदालत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने 2 जून तक जेल में भेज दिया था। इससे पहले इन सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच NIA की टीम कोर्ट लेकर पहुंची थी।
ATS ने पुलिस रिमांड खत्म होने पर कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन HuT से जुड़े सभी 10 संदिग्ध सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल NIA कोर्ट में पेश किया था। NIA कोर्ट के जज रघुवीर प्रसाद ने सभी को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
इससे पहले NIA कोर्ट ने HuT के 10 सदस्यों को 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। वहीं इनके 6 साथियों को पहले ही कोर्ट (न्यायिक हिरासत) जेल भेज चुकी थी। ATS ने HuT के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिसमें भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से 1 और हैदराबाद से 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें- NIA in Kashmir: जी-20 सम्मेलन से पहले एनआईए ने कश्मीर में मारे 70 छापे, जानें क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications