NIA in Kashmir: जी-20 सम्मेलन से पहले एनआईए ने कश्मीर में मारे 70 छापे, जानें क्या है पूरा मामला

जी-20 समूह की बैठक को ध्यान में रखते हुए NIA भी अलर्ट हो गई है। श्रीनगर में एनआईए ने आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए कुपवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को पकड़ा है। इसके साथ ही कई मोबाइल ऐप भी बंद कर दिए गए हैं।

NIA conducted 70 raids in Kashmir before G-20 conference update

NIA in Kashmir: भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक के लिए श्रीनगर को चुनकर दुनिया को कश्मीर मामले पर स्पष्ट संदेश दिया है। केंद्र सरकार जी-20 का कार्यक्रम यहां पर करके यह संदेश देना चाह रही है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। श्रीनगर में 22 से 24 मई तक जी-20 की कार्यसमिति की बैठक होनी है। पाकिस्तान ने पूरा जोर लगाया कि श्रीनगर में यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए। पर उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। यही मामला अरुणाचल प्रदेश में हुए जी-20 सम्मेलन के समय हुआ था, तब चीन ने इसके खिलाफ बोला था। ऐसे में कई चुनौतियां भी भारत सरकार के सामने आई लेकिन सुरक्षा बलों और NIA की सूझबूझ ने सभी का डटकर सामना किया और घाटी में हालात सामान्य रखे।

पकड़ा गया जैश ए मोहम्मद का आतंकी

जी-20 मीटिंग को ध्यान में रखते हुए NIA भी अलर्ट हो गई है। श्रीनगर में एनआईए ने आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए कुपवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को पकड़ा है। बता दें कि जांच एजेंसी ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ लगातार छापामार अभियान चलाया हुआ है। यह आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर को लगातार सेना की आवाजाही से जुड़ी जानकारी भेज रहा था। जैश आतंकी मोहम्मद उबैद मलिक की गिरफ्तारी तब हुई जब एनआईए सुरक्षा के मद्देनजर छापामारी अभियान चला रही थी।

टेरर फंडिंग को लेकर छापे, कई गिरफ्तार

हाल ही में 15 मई को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 4 मई को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित मामले में आतंकी फंडिंग पर अपनी निरंतर कार्रवाई के तहत जम्मू-कश्मीर में 16 स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण जब्त किए गये हैं। इस छापेमारी अभियान को जी 20 से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसके साथ ही एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद कश्मीरी कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। परवेज देश विरोधी गतिविधियों के लिए नवंबर 2021 से जेल में बंद है। इससे पहले श्रीनगर से इरफान मेहराज को गिरफ्तार किया था। मेहराज दरअसल खुर्रम परवेज का करीबी सहयोगी है।

इसके साथ ही 19 मई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अहम गिरफ्तारियां की हैं। एनआईए ने कनाडा में रह रहे आतंकवादी अर्श ढल्ला के दो करीबी सहयोगियों को दिल्ली हवाई से गिरफ्तार किया था। ये दोनों फिलीपींस से दिल्ली आए थे। वहीं एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ 'अम्मी' और अमरीक सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर एजेंसी की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों मनीला में रह रहे थे।

20 दिनों में एनआईए के 70 छापे

एनआईए पिछले 20 दिनों में 70 से ज्यादा जगह पर आतंकियों और उनके समर्थकों पर छापेमारी कर चुकी है। दरअसल, एनआईए को खुफिया इनपुट मिली थी कि आतंकी जी-20 बैठक से पहले घाटी में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसके साथ ही जांच में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों के खिलाफ एनआईए कार्रवाई हो रही है वो आतंकियों के लिए काम कर रहे हैं और घाटी में नौजवानों को भड़काने का काम करते हैं। एनआईए ने जो आतंकी संगठन घाटी में वारदातों को अंजाम देते हैं, जिनमें द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर मुजाहिदीन गज़ावत-उल-हिंद (MGH), जम्मू फ्रीडम फाइटर के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। वहीं श्रीनगर में होने वाली जी-20 बैठक को देखते हुए डल झील और उसके आस-पास के इलाकों में मार्कोस कमांडो तैनात किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 14 मोबाइल ऐप बंद

इस महीने 14 मोबाइल ऐप्स बैन किए गए हैं। सरकार ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें क्रीपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल है। इन मोबाइल ऐप के जरिये जम्मू कश्मीर में आतंकी सीक्रेट मैसेज भेजते थे। इससे पहले 11 मई को एजेंसी ने बारामुला में भी छापेमारी की थी। जहां एनआईए ने आतंकी साजिश को लेकर अब्दुल खालिक, जावेद अहमद धोबी और शोएब अहमद चूर के घर छापेमारी की थी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी लगातार कई आतंकी संगठनों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि जी-20 मीटिंग के दौरान सूरक्षा में कोई चूक न हो।

यहां होगा आयोजन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जी-20 बैठक का आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इस बैठक में हिस्सा लेने आ रहे प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस मौके पर आयोजित किए जाएंगे। कश्मीर में आयोजित होने वाली जी 20 बैठक में कुल 200 डेगीगेट्स शामिल होंगे, जिनमें 80 डेलीगेट जी-20 के देशों से होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+