KTF के लिए फंड जुटाने वालों के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब और हरियाणा में 10 ठिकानों पर छापेमारी
आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने पंजाब में 9 और हरियाणा में एक स्थान पर छापेमारी की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के खिलाफ बडी कार्रवाई की है। एनआईए ने केटीएफ के लिए धन जुटाने की आपराधिक साजिश के सिलसिले में पंजाब में 9 और हरियाणा में एक स्थान पर छापेमारी की।
पिछले साल 20 अगस्त 2022 को मामले में दोनों अपराधी पकड़े थे। एक फिलीपिंस की राजधानी मनीला से और दूसरे को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दबोचा गया था। दोनों ही कनाडा में लिस्टेड आतंकवादी अर्श ढल्ला के सहयोगी थे। इनकी गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट केस के तहत की गई थी।
KTF आतंकवादी संगठन घोषित
आपको बता दें कि इसी साल 17 फरवरी को गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। साथ ही एक व्यक्ति हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा को आतंकवादी बताया था। संधू के बब्बर खालसा ग्रुप से कनेक्शन भी सामने आया था।
क्या है KTF का मकसद?
आपको बता दें कि खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) एक उग्रवादी संगठन है। इसका मकदस पंजाब में आतंकवाद को एक बार फिर जिंदा करना है। साथ ही भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देना है।












Click it and Unblock the Notifications