हिजबुल सरगना सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद युसूफ के घर NIA की रेड, कई अहम दस्तावेज सीज

हिजबुल सरगना सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद युसूफ के घर एनआईए की रेड, कई अहम दस्तावेज सीज

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शाहिद यूसुफ के कश्मीर स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को रेड डाली है। एनआईए ने रेड में पांच मोबाइल, दो हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप और कुछ अन्य अहम दस्तावेज सीज किए हैं। सैयद शाहिद यूसुफ को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। शाहिद यूसुफ से 2011 के हवाला टेरर फंडिंग केस में पूछताछ की जा रही है, उसके घर पर रेड भी इसी मामले में की गई है। शाहिद पर हवाला के जरिए आतंकियों को पैसा पहुंचाने के आरोप हैं। शाहिद यूसुफ जम्मू-कश्मीर में कृषि विभाग में जूनियर इंजिनियर है। शाहिद का घर बड़गाम जिले के सोईबघ में है। शाहिद के पिता सलाहुद्दीन को आतंक का पर्याय माना जाता है।

हिजबुल सरगना सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद युसूफ के घर एनआईए की रेड, कई अहम दस्तावेज सीज

सैयद सलाहुद्दीन अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान में रहता है। सलाहुद्दीन ने दो शादी की है, वो पाकिस्तान में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। वहीं शाहिद यूसुफ उसकी पहली पत्नी का बेटा है। सलाहुद्दीन पर भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं। पिछले साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के पीछे भी सलाहुद्दीन का हाथ होने की बात कही गई थी।

एनआईए के अनुसार, युसुफ पिछले कुछ समय से विदेश से पैसा मंगा रहा था. वह सऊदी अरब में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एजाज अहमद भट्ट से पैसा मंगा रहा था। गौरतलब है कि अमेरिका ने इसी साल के जून में सैयद सलाहुद्दीन के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ शाह को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+