एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की पत्नी फरजाना का निधन

नोएडा। एनाआईए अधिकारी तंजील अहमद के बाद उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल्ली के एम्स में तंजील अहमद की पत्नी फरजाना ने आखिरी सांस ली। तंजील अहमद की उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी के कार्यक्रम से लौटते वक्त दो बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।

NIA अधिकारी की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, दो आरोपी गिरफ्तार, शूटर अभी भी है फरार

NIA officer Tanzeel Ahmed wife Farzana passed away

इस हमले में तंजील अहमद की पत्नी को भी चार गोलियां लगी थी। तंजील अहमद के मुख्य हत्यारें मुनीर की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की मानें तो तंजील अहमद की हत्या के पीछे जमीन का विवाद था। तंजील अहमद कई अहम आतंकी हमलों की जांच से जुड़ी टीम का हिस्सा थे। पाकिस्तान से आई जेआईटी की टीम को जवाब देने वाली भारतीय टीम में भी वह शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+