टेरर फंडिंग केस: NIA ने यासीम मलिक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर HC का किया रुख
टेटर फंडिंग केस में सजा काट रहे यासीम मलिक को फांसी की सजा दिए जाने की एनआईए ने हाईकोर्ट का रुख किया है।

आतंकवाद को फंडिंग करने के मामले में प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का मुखिया यासीम मलिक जो जेल कमें सजा काट रहा है उसे ट्रायल कोर्ट ने पिछले साल उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने यासीम मलिक को मौत की सजा देने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है।
यासीम ने कबूल किए हैं सारे आरोप
बता दें आतंकवादियों को फंडिंग करने के मामले में यासीम मलिक दोषी साबित हो चुका है। न्यायाधी सिद्धार्थ मुदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की बेंच अब एनआईए की अपील पर 29 मई को सुनवाई करेगी।
एनआईए ने यासीम को बताया आतंकियों को फंडिंग करने का मास्टरमाइंड
एनआईए ने जो दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है उसमें ये दावा किया है अलगाववादी नेता यासीम मलिक आतंकवादियों को फंडिग करने का मास्टरमाइंडड है। इसलिए इसे उम्रकैद के बजाय फांसी की सजा दी जाए। एनआईए ने कोर्ट में कहा है कि उसके खिलाफ मामले को रेयरेस्ट आफ रेयर श्रेणी में माना जाए।
पटियाला कोर्ट ने दी है उम्रकैद की सजा
पटियाला हाउस कोर्ट ने 2022 ने इस अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की कई धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई थी। एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को फांसी की सजा में बदलने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में मांग की है।
मौत की सजा देने की एनआईए ने की है मांग
बता दें जेल में बंद यासीम मलिक ने आतंकियों को फंडिक करने के सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था। भारतीय दंड संहित की धारा 121 के अंतर्गत जांच एजेंसी एनआईए ने सजायाफ्ता यासीन मलिक को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।
कोर्ट ने कहा था केवल दुर्लभ मामलों में ही मृत्युदंड देना चाहिए
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा धारा 121 मे दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड की सजा देने का प्रविधान है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार केवल दुर्लभ मामलों में ही मृत्युदंड देना चाहिए। इसमें कहा गया था कि मृत्युदंड अपवाद है और उम्रकैद नियम है । ये ही आधार देते हुए निचली अदालत ने को आतंकियों को पोषित करने वाले यासमी मलिक को उम्रकैद की सजा दी थी। जिसके खिलाफ अब जांच एजेंसी ने यासीम मलिक को मौत की सजा देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications