NIA की बड़ी कार्रवाई, विदेशों में इंडियन एंबेसी को निशाना बनाने वाले 43 संदिग्धों की पहचान की

ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में भारत एंबेसी को निशाना बनाने वाले संदिग्धों की पहचान रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर ली है। एनआईए ने एंबेसी पर हाल के हमलों में शामिल 43 संदिग्धों की पहचान की है। सूत्रों के मुताबिक, सभी संदिग्धों की पहचान जांच एजेंसी ने क्राउडसोर्सिंग के जरिए की है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) के आदेश के बाद एनआईए ने इस साल जून में अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय एंबेसी पर हमलों के मामले को अपने हाथ में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि अब तक भारत में 50 छापे मारे गए हैं और हमलों के संबंध में लगभग 80 व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।

Attack on Indian Embassy

इस साल मार्च और जुलाई में इंडियन एंबेसी को निशाना बनाया गया था। खालिस्तानी तत्वों ने 19 मार्च को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन में इंडियन एंबेसी पर दो अलग-अलग हमले किए। इसी तरह के हमले 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भी हुए थे। दोनों घटनाओं की जांच एनआईए द्वारा आपराधिक अतिचार, बर्बरता, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दूतावास के कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने और हिंसा भड़काने सहित आरोपों के साथ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कनाडा और सैन फ्रांसिस्को में मार्च 2023 में हुए हमलों के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत भी एफआईआर दर्ज की थी। इसके अलावा, कनाडा में इंडियन हाई कमीशन पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ग्रेनेड भी फेंका गया था। जिसके बाद गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के प्रावधान लागू किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+