एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, ISIS के 15 आतंकियों को सुनाई सजा
एनआई कोर्ट ने ISIS के 15 आतंकियों को सुनाई सजा
नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने बड़ा फैसला देते हुए आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े 15 आतंकियों को सजा सुनाई है। दिल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने पांच साल से लेकर 10 तक की सजा इन लोगों को सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को ये फैसला सुनाया है। ये मामला 2015 का है। सभी को आतंक फैलाने की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। अदालत ने इन सभी दोषियों को गैरकानूनी गतिविधि(रोकथाम) अधिनियम, आपराधिक साजिश, विस्फोटक अधिनियम के तहत सजा सुनाई है।

एनआईए ने फैसला आने के बाद कहा है कि ये अपनी तरह का पहला केस है, जिसमें सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए से युवाओं को जोड़कर देश में आतंकी गतिविधि को फैलाने की साजिश रची गई और दोष साबित हुआ।पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने एक दोषी को दस साल की जेल की सजा सुनाई है। तीन को सात साल की जेल की सुनाई गई है। वहीं एक दोषी को छह साल की सजा सुनाई गई है। दस दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है।
बता दें कि ये मामला एनआईए ने दिसंबर 2015 को दर्ज किया था। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बहकाकर आईएसआईएस से जोड़ने और आतंकवाद की तरफ ले जाने को लेकर ये मामला दर्ज हुआ था। एनआईए ने इनके खिलाफ 2017 में अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। जिसके बाद ये मामला अदालत में चल रहा था, जिस पर आज फैसला आया।












Click it and Unblock the Notifications