'2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना चाहता था PFI, बनाया था किलर स्क्वायड', चार्जशीट में खुलासा

प्रवीण नेतरू हत्याकांड में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, एजेंसी के मुताबिक पीएफआई 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना चाहता था।

NIA

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर बैन लगने के बाद अब उसके मंसूबों का खुलासा हो रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पीएफआई से जुड़े एक मामले की चार्जशीट दाखिल की। जिसमें बताया गया कि ये संगठन साल 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना चाहता था। इसके लिए उसने 'सर्विस टीम' और 'किलर स्क्वॉड' भी बनाया था। हालांकि उसके मंसूबों का पता सरकार को लगा और उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

दरअसल पिछले साल 26 जुलाई को कर्नाटक के सुलिया तालुक के बेलारे गांव में बीजेपी युवा मोर्चा जिला समिति के सदस्य प्रवीण नेतरू की हत्या कर दी गई थी। जिसकी जांच एनआईए को सौंपी गई। अब जांच एजेंसी ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में पीएफआई के 20 सदस्यों का नाम है।

एनआईए की जांच में पता चला कि पीएफआई ने एक सर्विस टीम बनाई थी, जिसमें शामिल लोगों को हथियारों का प्रशिक्षण और निगरानी की तकनीकी के बारे में बताया गया था, ताकि वो टारगेट किलिंग के लिए लोगों की लिस्ट बना सकें। इस अलावा इस टीम के सदस्यों को टारगेट को मारने की भी ट्रेनिंग दी जाती थी।

चार्जशीट में आगे कहा गया कि पीएफआई के सदस्यों ने बेंगलुरू शहर, सुलिया टाउन और बेल्लारे गांव में बैठकें आयोजित की गई थीं, जिसमें विशेष दल के नेता को टारगेट करने का प्लान बना था। इसके बाद पीएफआई के सदस्यों ने चार लोगों की पहचान की, जिसमें प्रवीण नेतरू का भी नाम शामिल था। फिर प्लानिंग के हिसाब से 26 जुलाई को घातक हथियारों से उनकी हत्या कर दी गई, ताकि लोगों के बीच आतंक पैदा किया जा सके।

एनआईए के मुताबिक 20 पीएफआई सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें से 6 अभी भी फरार हैं। इनकी जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 120बी, 153ए, 302, 34 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 16, 18 और 20, धारा 25(1)(ए) आदि के तहत चार्जशीट दाखिल हुई है। आरोपियों के नाम महम्मद शियाब, अब्दुल बशीर, रियाज, मुस्तफा पाइचर, मसूद केए, कोडाजे मोहम्मद शेरिफ, अबुबक्कर सिद्दीक, नौफल एम, इस्माइल शफी के, के महम्मद इकबाल, शहीद एम, महम्मद शफीक जी, उमर फारूक एमआर, अब्दुल कबीर सीए, मुहम्मद इब्राहिम शा , सैनुल आबिद वाई, शेख सद्दाम हुसैन, जकीर ए, एन अब्दुल हारिस, थुफैल एमएच हैं।

Recommended Video

    PFI के समर्थन में RJD, देश विरोधी नारों पर Shivanand Tiwari ने कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी * News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+