अलगाववादी नेता गिलानी के दामाद समेत 3 लोगों को NIA ने किया गिरफ्तार
श्रीनगर। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के तहरीक-ए-हुर्रियत पार्टी के तीन नेताओं को एनआईए ने श्रीनगर में गिरफ्तार कर लिया है। जिन लोगों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है वे लोग गिलानी के काफी करीबी हैं। हुर्रियत के ये नेता गिलानी का पीआरओ अयाज अकबर, दामाद अल्ताफ फंटूश और मेहराजदिन कलवल हैं।

एनआईए की तरफ से इसी महीने इन तीनों अलगाववादी नेताओं के घर पर छापा मारा गया था। एनआईए ने ये छापे जम्मू-कश्मीर में हिंसा में आग भड़काने के आरोप में मारे थे। इन तीनों नेताओं की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद तहरीक-ए-हुर्रियत ने की है। हालांकि, अभी तक यह सही से पता नहीं चल सका है कि आखिर इन लोगों को गिरफ्तार करने का क्या कारण है।












Click it and Unblock the Notifications