आखिर कौन है हिज्बुल सरगना सैयद सलाहुद्दीन जिसके बेटे को NIA ने किया गिरफ्तार?

जम्मू। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के फाउंडर सैयद सलाहुद्दीन के बेटे को गिरफ्तार किया है। NIA ने शाहिद युसुफ को नई दिल्ली से अरेस्ट किया है। युसुफ की गिरफ्तारी 2011 के एक टेरर फंडिंग मामले में की गई है, सैयद सलाहुद्दीन का बेटा जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर है। NIA के अनुसार, युसुफ पिछले कुछ समय से विदेश से पैसा मंगा रहा था. वह सऊदी अरब में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एजाज अहमद भट्ट से पैसा मंगा रहा था, NIA जल्द ही उसे NIA स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि अमेरिका ने इसी साल के जून में सैयद सलाहुद्दीन के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ शाह को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित किया था।

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सरगना

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सरगना

सैयद सलाउद्दीन आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सरगना है, जिसका कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में हाथ था, उस पर आरोप ये भी है कि वो कश्मीर में आतंक फैला रहा है और वो इसलिए आतंकियों को ट्रेनिंग देता है।

जम्मू एवं कश्मीर

जम्मू एवं कश्मीर

मालूम हो कि जम्मू एवं कश्मीर में अप्रैल, 2014 को हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, ये हमला सैयद सलाउद्दीन के ही इशारों पर हुआ था। सलाउद्दीन का संगठन पाक अधिकृत कश्मीर से ही संचालित होता है। सलाउद्दीन मूलरूप से जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम का रहने वाला है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में

सैयद का जन्म 18 फरवरी 1946 में बडगाम में ही हुआ था। वह साल 1987 में जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है लेकिन वो जीत नहीं पाया। 71 साल का सलाउद्दीन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहता है।

आतंकी गतिविधियां फैलाने में संलग्‍न

आतंकी गतिविधियां फैलाने में संलग्‍न

हिजबुल के अलावा वह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल भी चलाता है। हिजबुल मुजाहिदीन का यह सरगना युनाइटेड जिहाद काउंसिल का भी सरगना है। जिहाद काउंसिल के तहत कई आतंकी संगठन आते हैं, जो कि कश्‍मीर में आतंकी गतिविधियां फैलाने में संलग्‍न हैं।

सैयद का परिवार

सैयद का परिवार

पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी यूनाइडेट जिहाद काउन्सिल ने ली थी। इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक सलाउद्दीन पाकिस्तान के सेफ हाउस से आतंकी एक्शन्स को कंट्रोल करता है। सैयद सलाउद्दीन के 7 बच्चे (5 बेटे, 2 बेटियां) हैं। इनमें से 4 बेटे और एक बेटी सरकारी नौकरी में हैं। सैयद का भाई वाहिद युसूफ शेर-ए- कश्मीर हॉस्पिटल में एक डॉक्टर है। वहीं दूसरा भाई शकील अहमद मेडिकल असिस्टेंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+