आतंकी नावेद को लिफ्ट देकर उधमपुर तक लाने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जिंदा पकड़े गये आतंकवादी नावेद की मदद करने वाले ट्रक ड्राइवर को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी ट्रक ड्राइवर ने आतंकी नावेद को लिफ्ट दी थी। पूछताछ में नावेद ने बताया था कि सीमा में घुसने के बाद इसी ट्रक ड्राइवर ने उनकी मदद की थी और उससे लिफ्ट लेकर ही वे उधमपुर पहुंचे थे।

इससे पहले हाल ही में दिल्ली में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट में भी नावेद ने पाकिस्तानी नागरिक होने की बात कबूल की है। इसके अलावा कई ऐसी जानकारियां भी दी हैं जिनसे साबित होता है कि भारत में होने वाले आतंकी हमलों में पाकिस्तानी हुकूमत की सक्रिय भूमिका रही है। नावेद के अनुसार आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के अफसर कैंप में आकर लोगों को लडऩे के गुर सिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications