कट्टरपंथी सिख संगठन एसएफजे से जुड़ा परगट सिंह एनआईए के हत्थे चढ़ा

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने कट्टरपंथी सिख संगठन से जुड़े परगट सिंह को गिरफ्तार किया है। एनआईए की ओर से बताया गया है कि सिंह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के लिए काम करता है। दुनियाभर में इस संगठन के तहत भर्ती करने और साजिश करने के उस पर आरोप हैं। एसएफजे भारत में प्रतिबंधित संगठन है।

NIA arrest accused Pargat Singh conspirator radical Sikh youth while working under SFJ

भारत सरकार ने बीते साल जुलाई में खालिस्तान समर्थित सिख फॉर जस्टिस संगठन पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। गृह मंत्रालय ने अलगाववाद एजेंडे को बढ़ावा देने पर इस संगठन को बैन किया था। एसएफजे को गैर-कानूनी गतिविधियां निरोधक कानून (UAPA) के तहत प्रतिबंधित घोषित किया गया। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन आदि में विदेशी नागरिकता के कुछ कट्टरपंथी सिखों की ओर से संचालित एसएफजे को UAPA, 1967 की धारा 3 (1) के प्रावधानों के तहत गैर-कानूनी घोषित किया गया। बता दें कि एसएफजे अपने अलगाववादी एजेंडा के तहत सिख जनमत-संग्रह की वकालत करता रहा है। ये संगठन पंजाब को एक स्वतंत्र एवं संप्रभु देश बनाने की बात कहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+