दिल्ली पदूषण: ट्रकों की एंट्री पर लगी रोक हटाई गई, NGT ने दिए ये निर्देश
एनजीटी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को जरूरी स्थानों पर पानी का छिड़काव जारी रखने का निर्देश दिया है और एक हफ्ते के अंदर प्रदूषण की स्थिति को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है
नई दिल्ली। एनजीटी ने प्रदूषण में आई कमी को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में ट्रकों की एंट्री पर लगा बैन हटा लिया है और निर्माण कार्यों पर लगे प्रतिबंध को भी हटा लिया है। हालांकि, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जारी रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में हवा की खराब गुणवत्ता को सुधाने के लिए इंडस्ट्रीज और फसलों की ढूंढ जलाने पर लगे प्रतिबंध को एनजीटी ने जारी रखने का फैसला किया है।

एनजीटी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को जरूरी स्थानों पर पानी का छिड़काव जारी रखने का निर्देश दिया है और एक हफ्ते के अंदर प्रदूषण की स्थिति को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर सख्ती बरतते आ रहे एनजीटी ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण अपेक्षाकृत कम हुआ है। एनजीटी ने कहा है कि CPCB और DPCC के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण काफ़ी कम हुआ है और इसलिए निर्माण कार्य से रोक हटाई जाती है।
एनजीटी ने उद्योगों, कूड़ा जलाने और पराली जलाने को लेकर रोक जारी रखी है। साथ ही कहा है कि ऊंचाई से पानी के छिड़काव से प्रदूषण में काफ़ी कमी आती है। ITO में बिल्डिंग से पानी के छिड़काव से पीएम 10 और पीएम 2.5 काफ़ी कम हुआ है। सभी राज्यों को निर्देश दिया जाता है कि वे पानी का छिड़काव करें।












Click it and Unblock the Notifications