NGT का अमरनाथ श्राइन बोर्ड को निर्देश, यात्रा के दौरान मंत्र और जयकारे पर लगे रोक, भाजपा ने कहा ये फैसला एंटीहिन्दू

Recommended Video

    Amarnath Yatra पर नहीं लगा सकेंगे जयकारे, न बजेंगी घंटियां

    नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अमरनाथ यात्रा को लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड को अहम निर्देश जारी किया है। एनजीटी ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के मंत्र और जयकारा लगाने पर रोक का आदेश दिया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने आगे कहा कि आखिरी चेक पोस्ट से भक्तों को सिर्फ एक ही लाइन आगे भेजा जाना चाहिए। एनजीटी ने कहा कि आखिरी चेक पोस्ट के बाद लोगों को अमरनाथ गुफा तक पैदल ही भेजना चाहिए। इस मामले पर भाजपा ने कहा है कि ये आदेश हिन्दुओं के खिलाफ है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने कहा, 'जिस तरह से एनजीटी के बयान हिंदुओं के खिलाफ आते हैं, हम उसके विरोध में हैं। अब अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा गया है कि आप वहां जयकारे नहीं लगा सकते और मंत्रोच्चार नहीं कर सकते, ये ठीक नहीं है।'

    एनजीटी ने कहा कि आखिरी चेक पोस्ट के बाद लोगों को अमरनाथ गुफा तक पैदल ही भेजना चाहिए।

    राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने अमरनाथ यात्रा को लेकर खास निर्देश जारी किया है। एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आदेश दिया है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान घंटी बजाने पर भी नहीं रोक लगनी चाहिए। अमरनाथ यात्रा के आखिरी चेक पोस्ट के बाद मोबाइल और किसी भी सामान को ले जाने पर इजाजत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं के लिए स्टोर रूम बनाना चाहिए, जहां लोग अपने कितनी सामान जैसे मोबाइल और दूसरी चीजें सुरक्षित रख सकें।

    इससे पहले भी एनजीटी ने अमरनाथ के तीर्थयात्रियों को उचित सुविधाएं मुहैया नहीं करवाने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड को फटकार लगायी थी। नवंबर में एनजीटी ने अमरनाथ गुफा तक जाने वाले श्रद्धालुओं को उचित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जवाब तलब किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+