दिल्ली: शौचालय के आकार में बना 250 किलो का केक

सुलभ अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संगठन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने बताया, "सुनने में यह मजाकिया लग सकता है, लेकिन हम इसके जरिए सफाई और स्वच्छता के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसका उद्देश्य लोगों में शौचालय का उपयोग करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।"
केक को फिक्की के सभागार में रखा गया। स्थानीय पाकशास्त्रियों द्वारा निर्मित इस केक को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हुई।
पाठक ने आगे बताया, "हम आज (मंगलवार) पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिवस समारोह के साथ ही हम देश में स्वच्छता क्रांति की भी शुरुआत कर रहे हैं, जिसकी देश में बहुत आवश्यकता है।"
संयुक्त राष्ट्र ने इसी वर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस घोषित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications