मेरे अगले खुलासे से केजरीवाल के अंत की शुरुआत हो जाएगी- कपिल मिश्रा
कपिल ने कहा है कि रविवार को वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बड़ा खुलासा करने वाले है जिसके बाद से अरविंद केजरीवाल पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा अनशन पर है और उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही है। डॉक्टरों ने उनको अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, बावजूद इसके कपिल का अनशन जारी है। इसी बीच कपिल ने कहा है कि रविवार को वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बड़ा खुलासा करने वाले है, जिसके बाद से अरविंद केजरीवाल पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।

दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका अगला खुलासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा शुक्रवार को दिन में राजघाट गए जहां से उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मिश्रा वहां रो पड़े। वह बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मिश्रा मांग कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को अपने पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा, कि ' मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं इसलिए राजघाट आया हूं। कल मैं हनुमान मंदिर जाऊंगा। रविवार को मैं नए खुलासा करूंगा जिसके बाद दिल्ली की जनता को झटका लगेगा, खासतौर पर उन्हें जिन्होंने 'आप' पर विश्वास किया।'
आपको बता दें कि दिल्ली में भूख का जबाव भूख से देने की तैयारी चल रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक शनिवार से कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन पर बैठ रहे हैं।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications