NEWSX-POLSTART के एग्जिट पोल में 'आप' को मिल रही इतनी सीटें

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं। हर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। न्यूज एक्स- पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 50-56 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 10-14 सीटों पर जीत मिल रही है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस एक बार फिर से अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। अहम बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी, लिहाजा एग्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस के लिए निराश करने वाले हो सकते हैं।

delhi

हमें एक मौका मिलना चाहिए: गौतम गंभीर
शनिवार को मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो भी वादा किया था उसे पूरा करने में विफल रहे हैं। भाजपा पिछले 20 साल से सत्ता में नहीं है और उसे काम करने का एक मौका मिलना चाहिए क्योंकि हम सच में दिल्ली के लिए काम करना चाहते हैं। बता दें कि आज दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव समाप्त हो चुका है।

इश्वर सबका भला करे- केजरीवाल
वहीं केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट में लिखा है कि, 'जब से मैंने एक टीवी चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया।आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी।' अंत में उन्‍होंने लिखा, 'सबका भला हो।'

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

बता दें कि दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थीं। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 1.4 करोड़ लोग वोट डालने के लिए अर्ह हैं। प्रदेश में कुल 1,47,86,382 वोटर हैं, जिसमे 81,05,236 पुरुष वोटर हैं, वहीं 66,80,277 महिला वोटर हैं। वहीं 869 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। कुल 13571 पोलिंग बूथ 2688 जगहों पर बनाए गए थे। जिसमे से 3141 संवेदनशील पोलिंग बूथ थे, 144 पोलिंग बूथ ज्यादा संवेदनशील थे। 2,04,830 वोटर्स की उम्र 80 वर्ष से अधिक है, जबकि 147 वोटर्स की उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+