NEWSX-NETA Exit Poll Results: दिल्ली में एक बार फिर से केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म हो चुके हैं। आज दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव समाप्त हो चुके हैं। मतदान समाप्त होने के बाद तमाम अलग-अलग एग्जिट पोल के सर्वे सामने आए हैं, जिसमे तकरीबन सभी एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दे रहा है। न्यूज एक्स -नेटा के एग्जिट पोल सर्वे के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह आम आदमी पार्टी को 53- 57 सीटें दे रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 11-17 सीटें दे रहा है। कांग्रेस की बात करें तो इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को सिर्फ 0-2 सीटें मिलती नजर आ रही है।
Recommended Video

बता दें कि दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थीं। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 1.4 करोड़ लोग वोट डालने के लिए अर्ह हैं। प्रदेश में कुल 1,47,86,382 वोटर हैं, जिसमे 81,05,236 पुरुष वोटर हैं, वहीं 66,80,277 महिला वोटर हैं। वहीं 869 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। कुल 13571 पोलिंग बूथ 2688 जगहों पर बनाए गए थे। जिसमे से 3141 संवेदनशील पोलिंग बूथ थे, 144 पोलिंग बूथ ज्यादा संवेदनशील थे। 2,04,830 वोटर्स की उम्र 80 वर्ष से अधिक है, जबकि 147 वोटर्स की उम्र 100 वर्ष से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications