आज की ताजा खबर: पढ़िए, 13 मई की बड़ी खबरें फटाफट

कांग्रेस पीएम मोदी का विजय-रथ उनके राज्य में ही रोकने का प्लान बना रही है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन फिर किया गया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

नई दिल्ली। आज दिनभर की बड़ी खबरों पर नजर डालें तो भारत की ओर से लगातार विरोध के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। उसने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें बाप-बेटी की जान चली गई। वहीं हिजबुल मुजाहिदीन क्या आईएसआईएस की राह पर जाता दिख रहा है। जाकिर मूसा के ऑडियो क्लिप में जो धमकी दी गई है उससे तो कुछ ऐसा ही लगता नजर आ रहा है। भाग-दौड़ के बीच अगर दिनभर की बड़ी खबरें नहीं पढ़ सकें हों तो बस एक क्लिक में पढ़िए यहां...

दिनभर की बड़ी खबरों का डेली डोज...

नौशेरा में पाकिस्तान ने की फायरिंग, बाप-बेटी की मौत

नौशेरा में पाकिस्तान ने की फायरिंग, बाप-बेटी की मौत

सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर फायरिंग कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की फायरिंग में नौशेरा में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तान से एलओसी पर भारी मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक परिवार में बाप और बेटी की मौत हो गई।

ISIS की राह पर हिजबुल मुजाहिद्दीन, दी बड़ी धमकी

ISIS की राह पर हिजबुल मुजाहिद्दीन, दी बड़ी धमकी

हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक टेप सामने आया है जिसमें उसने हुर्रियत के नेताओं के सिर पर बल डाल दिया है। इस टेप में हिजबुल कमांडर जाकिर भट उर्फ मूसा ने हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं के सिर काटकर लाल चौक पर लटकाने की धमकी दी है। लेकिन इस टेप से इस बात का इशारा भी मिलता है कि इराक और सीरिया में आईएसआईएस ने जो कुछ किया है वही हिजबुल कश्‍मीर में करना चाहता है।

बस्ती में सीएम योगी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

बस्ती में सीएम योगी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कानून का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज होगा। योगी ने कहा कि निकाय चुनाव आ रहे हैं ऐसे में सभी कार्यकर्ता मतदाता पुनिरीक्षण के काम में लगें और इसकी रणनीति बनाए। योगी ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास का ध्येय लेकर चलें ताकि हमारा प्रदेश उत्तम बन सके।

गुजरात में बीजेपी को फेल करने का कांग्रेस ने बनाया ये प्लान

गुजरात में बीजेपी को फेल करने का कांग्रेस ने बनाया ये प्लान

कांग्रेस पीएम मोदी का विजय-रथ उनके राज्य में ही रोकने का प्लान बना रही है। गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने है कांग्रेस ने तैयारी अभी से शुरु कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस गुजरात पाटीदार का चेहरा रहे हार्दिक पटेल से हाथ मिला सकती है। कांग्रेस ने हार्दिक पटेल के पाटीदार आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही ये कयास लगाए जा रहे है कि हार्दिक पटेल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

मुंबई में तीन हफ्तों से 26 पाकिस्‍तानी नागरिकों का कोई सुराग नहीं

मुंबई में तीन हफ्तों से 26 पाकिस्‍तानी नागरिकों का कोई सुराग नहीं

मुंबई में पिछले तीन हफ्तों से 26 पाकिस्‍तनी नागरिक गायब हैं और अब इनके गायब होने से हड़कंप मच गया है। मुंबई इस पूरी स्थिति के बाद से हाई अलर्ट पर है और पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। इन 26 में से एक व्‍यक्ति 10 वर्षों से जुहू में रह रहा था और इसी इलाके में चाय की दुकान चला रहा था। पुलिस का कहना है कि इन 26 में से किसी ने भी अपने बारे में उन्‍हें कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई थी।

एशियन रेसलिंग चैंपिनयशिप: बजरंग ने जीता गोल्ड, सरिता को रजत पदक

एशियन रेसलिंग चैंपिनयशिप: बजरंग ने जीता गोल्ड, सरिता को रजत पदक

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। 65 किग्रा. वर्ग में भारत की ओर से 23 वर्षीय बजरंग पूनिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के ली स्यूंगचुल को हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 58 किलोग्राम वर्ग में सरिता ने को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। उन्हें किर्गीस्तान की टिनीबोकोवा आईसूलू ने हराया।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+