Lok Sabha Opinion Polls 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में सर्वे, सामने आए चौंकाने वाले परिणाम
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में कुछ महीने ही बाकी हैं और इस दौरान तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार अभियान को मजबूती देने में जुटे हैं। दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कई एजेंसियां सर्वे के लिआंकडे़ जुटा रही हैं। न्यूज नेशन ने भी राजस्थान में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक ओपिनियन पोल जारी किया है। इस दौरान सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से उनकी राय जानी गई है। हाल में ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में इस राज्य में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी। ऐसे में कई सवाल सामने हैं कि क्या कांग्रेस अपना दबदबा लोकसभा चुनावों में भी कायम रखेगी या फिर बीजेपी इस चुनाव के जरिए वापसी करने में कामयाब रहेगी।

राजस्थान में भाजपा को 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान
इस सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 35 फीसदी और अन्य को 10 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 55.61 फीसदी वोट हासिल हुआ था जबकि कांग्रेस के खाते में 30.73 फीसदी वोट आए थे। अगर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की बात करें तो राजस्थान में नरेंद्र मोदी अन्य दावेदारों से आगे हैं। राजस्थान के 47 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की पहली पसंद बताया है जबकि राहुल गांधी को 31 लोग पीएम पद की पसंद मानते हैं। करीब 23 फीसदी लोग इन दोनों नेताओं के अलावा किसी अन्य को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

बीजेपी को 16 और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिल सकती है
राजस्थान में न्यूज नेशन पोल के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 16 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिल सकती हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में, राजस्थान का परिणाम भाजपा के लिए लिहाज से जबरदस्त रहा था, तब पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को राजस्थान में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी।

बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
मुख्य चुनावी मुद्दों की बात करें तो 16 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया जबकि महंगाई (15 फीसदी), भ्रष्टाचार (12 फीसदी) , पीएम पद के उम्मीदवार (12 फीसदी), नोटबंदी-जीएसटी (8 फीसदी), बेसिक इंफ्रास्ट्रक्टर (7 फीसदी), एससी-एसटी एक्ट (6 फीसदी) और आतंकवाद के अलावा कुछ अन्य मुद्दे भी रहे। राजस्थान में पिछले साल लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था।

राफेल पर राहुल को मिला 42 फीसदी लोगों का साथ
कौन सा दल राजस्थान की समस्याओं को सुलझाने की दिशा में काम कर सकता है? इसके जवाब में 43 फीसदी लोगों ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया जबकि 39 फीसदी लोग कांग्रेस के साथ दिखाई दिए। वहीं, 52 फीसदी लोग राज्य में कांग्रेस की वर्तमान सरकार के कामकाज से खुश हैं जबकि 42 फीसदी लोगों को ऐसा नहीं लगता है। राज्य के 51 फीसदी लोगों को लगता है कि सामान्य वर्ग के पिछड़ों को दिए जाने वाले आरक्षण का लाभ बीजेपी को मिलेगा। राजस्थान में 42 फीसदी लोगों का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के राफेल को लेकर आरोपों में दम है।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications