News Nation Exit Poll: BJP को 124-128, कांग्रेस को 52-56 सीटें मिलने के आसार

नई दिल्ली। गुजरात में आज दोनों चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों की ओर से एक्जिट पोल जारी किए गए। समाचार चैनल News Nation के Exit Poll के मुताबिक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। News Nation के सर्वे में भाजपा को 124-128 कांग्रेस को 52-56 और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को 68.70 फीसदी वोट पड़े। दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोट डाले गए। दूसरे चरण में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ, इसमें मुख्य रूप से पूर्वी और मध्य गुजरात के जिले शामिल थे। इस चरण में कुल 851 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पहले चरण में 9 दिसंबर को वोट डाले गए थे। गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं।

News Nation Exit Poll: BJP को 124-128, कांग्रेस को 52-56 सीटें मिलने के आसार

वहीं IndiaTv-VMR Exit Poll का अनुमान है कि भारतीय जनता पार्टी 104 से 114 सीटें जीतकर अपने गढ़ को बरकरार रखेगी। कांग्रेस को 65 से 75 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि अन्य को केवल 2 से 4 सीटें मिलेंगी। एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में गुजरात की 182 सीटों में से 117 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस राहुल गांधी के धुंआधार प्रचार के बावजूद 64 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। जबकि अन्य को 1 सीट मिलने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को गुजरात में 49 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है। जबकि 41 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कांग्रेस का दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है। अन्य को वोट शेयर का 10 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+