दो साल से यौन शोषण कर रहा था मैग्जीन एडिटर, सहकर्मी ने मार डाला

मुंबई। महाराष्ट्र में मैग्जीन एडिटर की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमे एक 24 साल की महिला और दो पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह इंडिया अनबाउंड के एडिटर नित्यानंद पांडे की सनसनीखेज हत्या के बाद उनके शव को थाणे जिले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि शव पर कई चोट के निशान हैं, सिर पर भी चोट के निशान हैं। उनका शव थाणे के भिवंडी इलाके में एक नाले के पास पाया गया था।

murder

दो साल से कर रहा था यौन शोषण

नित्यानंद कई दिनों से लापता थे, उनके रिश्तेदारों ने 15 मार्च को उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी देते हुए थाणे के एसपी शिवाजी राठौर ने बताया कि यह हत्या कथित यौन शोषण के चलते हुई है। आरोपी महिला ने आरोप लगाया है कि नित्यानंद पिछले दो साल से उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। राठौर ने बताया कि हमारी जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला नित्यानंद के ऑफिस में सहयोगी के तौर पर काम करती थी।

15 मार्च से लापता थे एडिटर

एसपी ने बताया कि नित्यानंद और उमाशंकर मिश्रा मैग्जीन को चलाते थे। आरोपी महिला नित्यानंद के ऑफिस में पिछले तीन साल से काम कर रही थी और उसके साथ एडिटर यौन शोषण करता था। इसी वजह से महिला ने नित्यानंद की हत्या की साजिश रची और उसे मार दिया। 15 मार्च को उत्तन इलाके में एक घर दिखाने के लिए दो आरोपी नित्यानंद को लेकर गए थे। इसी दौरान इन लोगों ने नित्यानंद को जहरीला पेय पदार्थ पिलाया जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। इसके बाद इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

एक लाख रीडर

आरोपियों ने शव को खरदी गांव में एक नाले के पास फेंक दिया था। संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इंडिया अनबाउंड मासिक मैग्जीन है और तकरीबन एक लाख लोगों के घर में जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+