न्यूज क्लिक के HR हेड अमित चक्रवर्ती सरकारी गवाह बनने को तैयार, हाई कोर्ट में दायर की याचिका
न्यूज क्लिक के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करके सरकारी गवाह करने की मांग की है। बता दें भारत विरोधी प्रचार फैलाने, देश में असंतोष फैलाने, के लिए चीनी एजेंसी से पैसा लेने के मामले में अमित चक्रवर्ती ने सरकारी गवाह बनने की अपील की है।
हाई कोर्ट में दायर याचिका में अमित चक्रवर्ती ने कहा कि उसके पास इस मामले में संबंधित जानकारी है, जोकि वह दिल्ली पुलिस के साथ साझा करना चाहता है। कोर्ट के स्पेशल जज हरदीप कौर के सामने अमित चक्रवर्ती ने सरकारी गवाह बनाने जाने की अपील की है।

दिल्ली की पटियाला हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 60 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी थी ताकि इस मामले में अमित चक्रवर्ती और पोर्टल के फाउंडर प्रबीर पूर्यष्ठ के खिलाफ जांच की जा सके।
कंपनी के एचआर हेड और फाउंड दोनों को अक्टूबर माह में पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच ईडी भी इस मामले में छापेमारी कर रही है।
ईडी कंपनी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में सीबीआई ने एफसीआरए के तहत भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच उस वक्त शुरू हुई जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने न्यूज क्लिक को लेकर अपनी रिपोर्ट छापी थी कि पोर्टल को 38 करोड़ रुपए अमेरिकी उद्योगपति नेविल रॉय सिंघम से प्राप्त हुए हैं, जोकि कथित तौर पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के करीबी हैं और चीनी प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने में अपनी मदद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications