लुधियाना: कार्यालय के भीतर पटवारी पर चार अज्ञात लोगों ने किया हमला
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना के गांव में तैनात पटवारी दीपक सिंघला पर चार लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दीपक को हाल ह ही में तैनाती दी गई थी। लेकिन जब वह कार्यालय में थे तभी चार अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया। दीपक के भाई का कहना है कि हमारी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही किसी से कोई विवाद। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दीपक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications