तमिलनाडु में भी सख्ती, न्यू ईयर पर सार्वजनिक स्थानों और बीच पर नहीं होगी पार्टी

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। साथ ही रोजाना के मामलों में भी उछाल आ रहा। जिसको देखते हुए सभी राज्य अपने यहां पाबंदियां लागू कर रहे हैं। अब इस दिशा में तमिलनाडु सरकार ने भी नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत नए साल के उपलक्ष्य में लोग समुद्र तटों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का समारोह नहीं आयोजित कर पाएंगे। इसके अलावा पुलिस को उन लोगों पर सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं, जो जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। इसके तहत आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसके वाहन भी जब्त किए जाएंगे।

New Year

नई निर्देशों के मुताबिक सभी होटलों को वर्तमान एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिसमें रात 11 बजे तक ही सेवा चलाने की बात कही गई है। इसके अलावा नए साल पर निजी पार्टियों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने पहले ही राज्य के लोगों से परिवार के साथ नए साल का जश्न घर पर मनाने को कहा था। धार्मिक स्थलों पर भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा।

वहीं सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो लंबी दूरी की यात्रा के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल ना करें। इसके बजाए वो ट्रेन या फिर बस से सफर करें। निर्देश में सभी वाहन चालकों को तीन घंटे की यात्रा के बाद ब्रेक लेने को कहा गया है, ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। ये दिशानिर्देश चेन्नई पुलिस की ओर से शहर में नए प्रतिबंध की घोषणा के बाद आए हैं।

कितने हैं केस?
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 619 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 11 मामले ओमिक्रॉन वेरिएंट के थे। ऐसे में राज्य में ओमिक्रॉन के कुल केसों की संख्या 45 हो गई है। हालांकि राज्य सरकार दावा कर रही कि वो तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+