नए वर्ष के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं को दी खास सौगात, आज से लागू नया नियम

Recommended Video

    Delhi Metro ने दिया New Year Gift, जल्द हो सकती है Fare में कटौती | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नए साल के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज से दिल्ली मेट्रो की हर ट्रेन का पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन की ओर से यह फैसला महिलाओं को सुरक्षित यात्रा और सभी ट्रेनों में एक जैसी सुविधा मुहैया कराने के लक्ष्य से लिया गया है। हालांकि यह नियम रेड लाइन की मेट्रो ट्रेन में लागू नहीं होगा। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद तक रेड लाइन मेट्रो लाइन चल जाने के बाद इस नियम को इस ट्रेन में भी लागू कर दिया जाएगा।

    dmrc

    पहले थी यह सुविधा
    आपको बता दें कि 2018 तक यह मेट्रो ट्रेन का पहला और आखिरी कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होता था। यह सुविधा लाइन वन यानि दिलशाद गार्डेन से रिठाला जाने वाले रेड लाइन की मेट्रो ट्रेन, लाईन 5 यानि ग्रीन लाइन मेट्रो में इंद्रलोक/कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन, लाईन 6 यानि वायोलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह, लाइन 7 यानि पिंक लाइन मजलिस पार्क से मयूर विहार फेस-1 और त्रिलोकपुरी-संजय लेक से शिव विहार, लाइन 8 यानि मजेंटा लाइन बोटैनिकल गार्डेन से जनकपुरी वेस्ट में लागू थी। इस रूट की मेट्रो ट्रेन में पहला और आखिरी कोच महिलाओं के लिए आरक्षित था।

    हर जगह होगी नोटिस
    डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि इन सभी ट्रेन में जगह-जगह केवल महिलाओं के लिए का नोट लिखा गया है, साथ ही स्टेशन पर भी इसकी जानकारी दी गई है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि लाइन 2, 3 और चार पर पहले से ही ट्रेन के पहले और आखिरी कोच को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया था। वह पहले की ही तरह से आगे भी जारी रहेगा।

    इसे भी पढ़ें- Assam NRC: 30 लाख लोगों ने नाम को फिर से शामिल किए जाने के लिए किया आवेदन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+