New Year 2024 Resolutions: जिंदगी हो जाएगी Cool एंड Easy अगर लेंगे ये संकल्प, जानिए इसका रोचक इतिहास

New Year's resolutions: हर कोई सुखद जीवन चाहता है लेकिन ये जीवन उसे तभी मिल सकता है, जब वो उसके लिए प्रयास करे, कहा गया है कि इंसान दौलत से नहीं अपनी सोच से बड़ा होता है।

New Year 2024 Resolutions

और जब इस बड़ी सोच के साथ इंसान की कोशिश भी उसमें जुड़ जाती है तो इंसान को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है इसलिए नए साल में बहुत सारे लोग अपना रेजोल्यूशन तय करते हैं।

यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

किसी चीज की शुरुआत संकल्प के साथ होती है...

और जब किसी चीज की शुरुआत संकल्प के साथ होती है तो निश्चित तौर पर इंसान को कामयाबी मिलती है। रेजोल्यूशन आज कल बहुत कॉमन शब्द है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसकी शुरुआत कब हुई थी।

4,000 साल पहले बेबीलोनवासी ने की थी शुरुआत

इतिहास की किताबों से पता चलता है कि आज से करीब 4,000 साल पहले बेबीलोनवासी अपने नए साल की शुरुआत रेजोल्यूशन से करते थे, हालांकि उनका न्यू ईयर जनवरी से शुरू ना होकर मार्च से शुरू होता था।

रोमवासियों के लिए 1 जनवरी का दिन बेहद खास

संकल्पों के बारे में रोमवासी भी काफी आगे रहा करते थे, अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए वो भी दिन-रात प्रयास करते थे। यहां के लिए 1 जनवरी का दिन आज भी बहुत खास है।

यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल

पुरानी गलतियों से सीखने का दिन

ये दिन यहां के लोगों के लिए केवल नववर्ष की शुरुआत या जश्न के लिए नहीं होता है बल्कि ये दिन अपनी पुरानी गलतियों से सीखने और आने वाले दिन को कैसे बेहतर करने के चिंतन का भी होता है।

न्यूईयर रेजोल्यूशन 2024 आइडिया

दौड़ती भागती जिंदगी में इंसान को खुद के लिए वक्त नहीं मिलता है लेकिन आज की जनरेशन काफी जागरूक है इसलिए वो रेजोल्यूशन तय करती है। फोर्ब्स एडवाइजर की ओर से हाल ही में एक सर्वे किया था, जिसमें निम्नलिखित बिंदु सामने आए, जो कि ज्यादातर लोगों का न्यूईयर रेजोल्यूशन हैं। आप भी चेक कीजिए क्या आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

  • कसरत
  • वजन कम करना
  • खान-पान सही करना
  • अपनी वेल्थ यानी कि आय को कैसे बढ़ाएं?
  • तनाव कैसे कम करें?
  • भावनाओं को नियंत्रित कैसे करें?
  • शौक के लिए अधिक समय निकालें
  • रिश्तों में सुधार करें
  • करियर लक्ष्यों में सुधार
  • Meditation पर ध्यान दें
  • शराब और सिगरेट से दूर रहेंगे
  • सोशल मीडिया पर कम टाइम बिताएंगे

यह पढ़ें: मासिक राश‍िफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?

कितने लोग नये साल के संकल्प निभाते हैं?

YouGov की स्टडी के मुताबिक नए साल में संकल्प लेने वालों में से करीब 28 प्रतिशत लोग ही ऐसे होते हैं जो कि अपने सारे संकल्प पूरा कर पाते हैं। बाकी 50 से ज्यादा लोग वो होते हैं जो कि अपना अस्सी प्रतिशत संकल्प पूरा करते हैं।

प्लानिंग ही इंसान को कामयाबी के करीब ले जाती है

फिलहाल दिग्गज भी मानते हैं प्लानिंग ही इंसान को कामयाबी के करीब ले जाती है लेकिन उस प्लानिंग पर अगर सच्ची मेहनत नियमित रूप से हो तो हर हालत में सफलता मिलकर ही रहती है इसलिए अगर आप भी कामयाब होने का सपना देख रहे हैं तो इस साल रेजोल्यूशन जरूर बनाएं और उसे ईमानदारी से पूरा करें।

यह पढ़ें: करियर राशिफल 2024 (सभी राशियों के लिए)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+