नए वोटर और कमजोर नेतृत्व ने कांग्रेस को डूबोया: शरद पवार
मुंबई।
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने सोमवार को कहा कि नाराज युवा, नए मतदाता और कमजोर तथा अनिर्णायक नेतृत्व चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण है। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने ब्लॉग पर लिखे एक बयान में कहा कि लोग मजबूत, निर्णायक और परिणाम देने वाला नेतृत्व चाहते हैं। id="toptextpromo">कमजोर
शासक नहीं चाहते हैं। वे उनको चाहते हैं जो गरीबों के लिए नीतियां बनाएं और उनको मजबूती से लागू करें। कांग्रेस नेतृत्व पर बिना नाम लिए तगड़ा प्रहार करते हुए पवार ने कहा कि चार राज्यों के नतीजों से जो सवाल पैदा हुए हैं वे गंभीर चिंतन की मांग करते हैं। यह केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं वरन अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए भी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पवार
ने कहा कि युवाओं ने इन चुनावों में एक बड़ी भूमिका निभाई और कांग्रेस की हार तय की। उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करने के लिए मत का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ऐसे नेता चाहती है जो फैसले लें और आम आदमी के हितों के लिए नीतियां बनाएं।











Click it and Unblock the Notifications