Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अपने नैनों से घायल करने फिर आईं प्रिया प्रकाश, पहले इशारे में ही चित हुए रोशन

अपने नैनों से बाण चला पूरे देश को घायल करने वालीं प्रिया प्रकाश वेरियर एक बार फिर वापस आ गई हैं। प्रिया प्रकाश ने रातोंरात अपने आंखों के इशारों से देश के नौजवानों को अपना दीवाना बना दिया था। अब एक बार फिर अपने वायरल वीडियो के साथ वो सभी के दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Priya Prakash

नई दिल्ली। अपने नैनों से बाण चला पूरे देश को घायल करने वालीं प्रिया प्रकाश वेरियर एक बार फिर वापस आ गई हैं। प्रिया प्रकाश ने रातोंरात अपने आंखों के इशारों से देश के नौजवानों को अपना दीवाना बना दिया था। अब एक बार फिर अपने वायरल वीडियो के साथ वो सभी के दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए तैयार हैं। प्रिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओरू अदार लव' फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी प्रमोशन में से उनका एक वीडियो फिर वायरल हो गया है। देखिए क्या है खास इस वीडियो में-

एक बार फिर वायरल हुआ प्रिया का वीडियो

एक बार फिर वायरल हुआ प्रिया का वीडियो

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वेरियर एक बार फिर अपने नैनों से घायल करने आ गई हैं। प्रिया प्रकाश का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने फेमस पुराने अंदाज में ही नैनों से इशारे कर रही हैं और इस बार भी इशारों से घायल रोशन अब्दुल रहूफ ही हो रहे हैं। प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल रहूफ अपनी आने वाली फिल्म 'ओरू अदार लव' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

रोशन के दिल पर लगे प्रिया के तीर

प्रमोशन के दौरान दोनों का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश अपनी फिल्म के हिट सीन को ही दोहराती नजर आ रही हैं। प्रिया अपनी अंखियों से गोली मारती हैं और वो सीधा जाकर उनके हीरो रोशन अब्दुल को लगती है। बता दें कि ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Thank you for all the love and support💙

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

60 लाख के पार हुए इंस्टा फॉलोअर्स

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें वो आंख मटकाती हुई दिख रही थीं। ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी 60 लाख के पार पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: प्रिया प्रकाश का हुआ ब्रेकअप, 'दिल पर पत्थर रख' सुनाई दास्तां

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+