Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: प्रिया प्रकाश का हुआ ब्रेकअप, 'दिल पर पत्थर रख' सुनाई दास्तां

युवाओं के दिलों की धड़कन प्रिया प्रकाश वेरियर का ब्रेकअप हो गया। वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो से 'नेशनल क्रश' का खिताब पा चुकीं प्रिया प्रकाश ने अपने सैयां से वाकई में ब्रेकअप कर लिया है। ऐसा हम नहीं, बल्कि वो खुद ही कह रही हैं।

Priya Prakash Varrier

नई दिल्ली। युवाओं के दिलों की धड़कन प्रिया प्रकाश वेरियर का ब्रेकअप हो गया। वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो से 'नेशनल क्रश' का खिताब पा चुकीं प्रिया प्रकाश ने अपने सैयां से वाकई में ब्रेकअप कर लिया है। ऐसा हम नहीं, बल्कि वो खुद ही कह रही हैं। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें प्रिया अपनी दोस्त के साथ दिख रही हैं। वीडियो में प्रिया खुद कहती हैं कि उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर अपना ब्रेकअप कर लिया है।

ब्रेक-अप की बातें कर रही हैं प्रिया

ब्रेक-अप की बातें कर रही हैं प्रिया

एक वीडियो से सनसनी मचा चुकीं प्रिया प्रकाश वेरियर अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अब चाहे प्रिया की फोटो हो या कोई वीडियो, आते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी कुछ वक्त पहले की ही बात है जब प्रिया 'हवा-हवा' को गा रहीं थीं और उसका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा था। अब प्रिया का एक और वीडियो आया है जिसमें वो 'ब्रेक-अप' की बात कर रही हैं, लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

तो ऐसे हुआ है प्रिया का ब्रेकअप!

प्रिया का वाकई में ब्रेकअप नहीं हुआ है। वो तो बस बॉलीवुड का मशहूर ब्रेकअप सॉन्ग गा रही हैं। प्रिया अपनी एक दोस्त के साथ करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'ब्रेकअप सॉन्ग' को गुनगुनाती दिख रही हैं। ये वीडियो किसी म्यूजिकल ऐप से शूट किया गया है जिसमें सिर्फ गाने पर लिप्सिंग करनी होती है। वीडियो में प्रिया का वहीं लुक देखने को मिल रहा है, जो उनकी आंख मटकाती वायरल क्लिप में था।

रातोंरात बन गई थीं सेंसेशन

रातोंरात बन गई थीं सेंसेशन

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें वो आंख मटकाती हुई दिख रही थीं। ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था। उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था।

पढ़ाई कर रहीं हैं प्रिया प्रकाश

पढ़ाई कर रहीं हैं प्रिया प्रकाश

हालांकि प्रिया के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी। अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी। प्रिया एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। वो त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।

ये भी पढ़ें: प्रिया प्रकाश का एक नया VIDEO हो रहा है वायरल, अदाओं पर लोग फिर हुए फिदा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+