पंजाबी हैं अमेरिका के नए राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिका के भारत में नए राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा के लिए बेहद भावुक अनुभव होगा। उनके माता-पिता का संबंध पंजाब से है। उनके पिता डा. कमल देव वर्मा और मां सावित्री जी दोनों शिक्षाविद् रहे हैं। जाहिर है, वर्मा अपने भारत प्रवास के दौरान भारत को और करीब से जानना चाहेंगे।

वर्मा के पिता करीब पचास साल पहले अमेरिका में जाकर बस गए थे। कहते हैं कि उनके पिता अपने सारे कुनबे में पहले साक्षर इंसान बने। वे अमेरिका में जाकर अंग्रेजी के प्रोफेसर बने।
जुड़वा बच्चे
वर्मा ने अमेरिका के विदेश विभाग को साल 2007 में ज्वाइन किया। वर्मा की पत्नी पिंकी अटार्नी हैं। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं। वर्मा के लिए आने वाले दिन बेहद खास रहने वाले हैं । कारण यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले महीने भारत आ रहे हैं। उनकी यात्रा की तैयारियों को वर्मा को देखना होगा। ओबामा की भारत यात्रा अपने आप में बहुत अहम मानी जा रही रही दोनों देशों की मैत्री के लिहाज से।
मलयाली मूल
बहरहाल, वर्मा से पहले भी भारत में विभिन्न देशों के भारतीय मूल के लोग राजनयिक के रूप में आते रहे हैं। आस्ट्रेलिया के भारत में राजदूत पीटर वर्गीज हैं। वे मलयाली मूल के हैं। उनका परिवार करीब 35 साल पहले आस्ट्रेलिया में जाकर बस गया था।
इसके अलावा फीजी, मारीशस,ग्याना, त्रिनिडाड के भी राजनयिक भारतीय मूल के लंबे समय से रहे हैं। इन देशों में भारत वंशी लंबे समय से बसे हैं। कुछ समय पहले युगांड़ा के नई दिल्ली में उच्चायुक्त गुरुदयाल सिंह नाम के सिख सज्जन थे।












Click it and Unblock the Notifications