पढ़े: 15 जून से बदल जायेंगे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम
नई दिल्ली। 15 जून से तत्काल टिकटों की बुकिंग के नियमों में बदलाव किये गये हैं। आईये जानते हैं क्या हैं वो बदलाव...
- 15 जून से तत्काल एसी के लिए टिकट विंडो ट्रेन के टाइम के एक दिन पहले सुबह 10 बजे से 11 बजे तक खुलेगी।
- 15 जून से नॉन एसी के लिए टिकट विंडो ट्रेन के टाइम के एक दिन पहले सुबह 11 बजे से 12 बजे तक खुलेगी।
- तत्काल टिकट रद्द करने पर 50 फीसदी राशि रिफंड मिलेगा।
- यह सारी सुविधाएं ऑन लाइन भी मौजूद रहेंगी।
- भारतीय रेलवे ने भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नियम बदले हैं। रेलवे जल्द ही तत्काल स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।
- सभी प्रकार के टिकट एजेंट (वाईटीएसके, आरटीएसके, आईआरसीटी एजेंटों इत्यादि) को अब सामान्य टिकटों की बुकिंग के पहले आधे घंटे यानी सुबह 8 बजे से 8.30 बजे तक और तत्काल श्रेणी में वातानुकूलित श्रेणी टिकटों की बुकिंग के समय सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तथा गैर वातानुकूलित श्रेणी के तत्काल टिकटों की बुकिंग के समय सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच टिकट बुक नहीं कर पायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications