Good News: बहुत जल्द रेलवे के टिकट पर कर सकेंगे फ्लाइट की सैर
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर चौंक गये ना आप लेकिन दोस्तों यह बात बहुत जल्द सही हो सकती है क्योंकि विमान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी स्पाइस जेट रेलवे के साथ मिलकर जल्द ही एक नई योजना लोगों के लिए लेकर आने वाली है जिसके जरिये अब रेलवे के टिकट के बदले आपको हवाई यात्रा करने को मिल सकती है। दरअसल कहा जा रहा है कि स्पाइस जेट अब उन लोगों को एयर टिकट देगा जिनके रेल टिकट कन्फर्म नहीं होते हैं।
यदि आप टिकट कराते हैं और वेटिंग लिस्ट में वह टिकट कंफर्म नहीं होता है तो स्पाइस जेट की एयरलाइंस में आपका टिकट कंफर्म हो जाएगा, हां आपको थोड़ा सा पैसा और देना होगा और टिकट का दाम प्लेन के टिकट के बराबर ही होगा, मतलब टिकट जरूर आपको मिल जायेगा लेकिन एयर टिकट के दाम पर।
लोगों का टिकट अपनेआप ही हवाई सफर के लिए अपग्रेड हो जाएगा
स्पाइस जेट के चेयरमैन और प्रमोटर अजय सिंह ने मीडिया से कहा, 'रेलवे में वेटिंग लिस्ट क्लीयर न होने पर यात्री हवाई सफर के लिए अपनी टिकट बुक करा सकेंगे।' हालांकि जानकारों का कहना है कि स्पाइस जेट इस कदम से अपने नुकसान की भरपाई करने के चक्कर में है क्योंकि लंबे वक्त से वो घाटे में चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications