सरकार के 3 साल पूरे, नए नारे के साथ मैदान में मोदी
मोदी सरकार के नये नारे साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है का जो पोस्टर जारी किया है उसमे नीचे केंद्र सरकार के कार्यों का बखान भी किया गया है।
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने पर एक नया नारा दिया है, 'साथ है, विश्वास है हो रहा विकास है'। नरेंद्र मोदी सरकार के इस नये नारे के साथ जनता के बीच जाएगी और अपने कार्यों को जनता को बताएगी। वहीं इस नारे को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, रेडियों, और डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा। इस नारे को आज कई न्यूज पेपर्स ने भी छापा है।

मोदी सरकार के नये नारे साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है का जो पोस्टर जारी किया है उसमे नीचे केंद्र सरकार के कार्यों का बखान भी किया गया है। अब इस नारे के साथ बीजेपी के बड़े नेता, सांसद, विधायक और सरकार के मंत्री जनता बीच जाएंगे। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मोदी फेस्ट भी मनाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देश में बीजेपी के नेता जाएंगे और जनता को सरकार के कार्यों के बारे में बताएंगे। क्रेंद्र सरकार ने नए नारे को बीजेपी नेताओं ने ट्वीट किया है।
आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर भी एक नारा दिया गया था, मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। वो नारा जनता के बीच काफी हिट हुआ था। इस नारे के बाद भी सरकार को काफी उम्मीदे हैं।












Click it and Unblock the Notifications